टेक एंड गैजेट्स

Vodafone Idea के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, फ्री कॉलिंग ऑफर के साथ आया 84 दिन वाला प्लान

देशभर में करीब 20 करोड़ लोग वोडाफोन आइडिया का सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने ग्राहकों को महंगे रिचार्ज प्लान से राहत देने के लिए कंपनी ने 549 रुपये का एक धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है बल्कि लंबी वैलिडिटी के साथ ढेर सारा डेटा भी दिया जा रहा है।

Image

वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च किया नया धमाकेदार प्लान।(फोटो क्रेडिट - iStock)

अगर आपके स्मार्टफोन में वोडाफोन आइडिया का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सहूलियत दे दी है। वीआई ने अपने सेक्टर में दूसरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों के लिए गुड न्यूज यह है कि इस नए रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉलिंग ऑफर की जा रही है।

देशभर में करीब 20 करोड़ लोग वोडाफोन आइडिया का सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने ग्राहकों को महंगे रिचार्ज प्लान से राहत देने के लिए कंपनी ने 549 रुपये का एक धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है बल्कि लंबी वैलिडिटी के साथ ढेर सारा डेटा भी दिया जा रहा है।

Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान ने कराई मौज

वीआई के लेटेस्ट 549 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान के साथ आप एक बार में ही करीब-करीब 3 महीनों के लिए रिचार्ज प्लान की टेंशन से फ्री हो जाएंगे। Vi का यह प्लान उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है जिन्हें डेटा से ज्यादा फ्री कॉलिंग की जरूरत है। कंपनी ग्राहकों को 84 दिनों तक सभी मोबाइल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है।

अगर आप वीआई के ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें फ्री कॉलिंग के साथ-साथ अधिक डेटा चाहिए तो शायद यह प्लान आपको पसंद ना आए। इस प्लान में आपको पूरी वैलिडिटी के लिए सिर्फ 7GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद आपको इंटरनेट चलाने के लिए अलग से रिचार्ज प्लान खरीदना पड़ेगा। इसके साथ ही सभी नेटवर्क के लिए प्लान में कुल 1000 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

इन यूजर्स के लिए है परफेक्ट प्लान

कंपनी की मानें तो यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए एक किफायती ऑप्शन बन सकता है जो कम खर्च में अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं। अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसमें पूरे प्रीपेड पैक की तरह ओटीटी पैक्स और डेटा रोलओवर की सुविधा नहीं मिलती है। इस 549 रुपये के रिचार्ज प्लान को आप ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं। आप अनलिमिटेड टैब में जाकर रिचार्ज करा सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article