रियलमी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)
स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने भारतीय फैंस के लिए Realme GT 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरे से लैस किया है। डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ इसमें आपको मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।
Realme GT 8 Pro कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसे कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। रियलमी ने 12GB रैम वाले वेरिएंट को 72,999 रुपये में पेश किया है। अगर आप 16GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 78,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
इस स्मार्टफोन की सेल 25 नवंबर से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। Realme GT 8 Pro में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो बैंक कार्ड पर कंपनी 5000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है।
Realme GT 8 Pro में कंपनी ने 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसकी डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं इसमें आपको 2K तक का रेजोल्यूशन मिलने वाला है। परफॉर्मेंस के लिए Realme GT 8 Pro में आपको 3nm octa core Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। स्मार्टफोन में रियलमी ने Hyper Vision+ AI चिप का भी सपोर्ट दिया है। स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलने वाली है।
फोटोग्राफी सेगमेंट में रियलमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन सैमसंग, एप्पल और गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन को सीधी टक्कर देने वाला है। इसमें कंपनी ने 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है जो कि 120x जूम के साथ आता है। इसके अलावा इसमें दूसरा और तीसरा कैमरा सेंसर भी 50 मेगापिक्सल का ही मिलता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है। पानी से फोन को सेफ रखने के लिए इसमें IP66, IP68, और IP69 रेटिंग मिलती है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।