Vivo Y73t को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। ये कंपनी का एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें 6,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरा भी मौजूद है। आइए जानते हैं इस फोन के बाकी फीचर्स।
कीमत
Vivo Y73t की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। इसे 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमश: CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये), CNY 1,599 (लगभग 18,500 रुपये) और CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) रखी गई है। इसे ऑटम, फॉग ब्लू और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होगी।
Vivo Y73t के स्पेसिफिकेशन्स
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड OriginOS Ocean पर चलता है और इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.58-इंच फुल-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR4X रैम और Mali-G57 GPU के साथ MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मौजूद है।
Vivo Y73t के रियर में फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। इसकी बैटरी 6,000mAh की है और यहां 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें डुअल मोड 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है।
Vivo Y73t में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है। साथ ही यहां फेस वेक फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी ग्राहकों को मिलेगा।
