Vivo Smartphone Launch: चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने दो धमाकेदार 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। वीवो के अपनी Y सीरीज को बढ़ाते हुए मार्केट में Vivo Y50m 5G और Vivo Y50 5G को पेश कर दिया है। कंपनी ने अभी इन स्मार्टफोन्स को अपने होम मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन, उम्मीद है कि इन्हें जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतारा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने ढेर सारे दमदार फीचर्स दिए हैं।
Vivo Y50m 5G और Vivo Y50 5G दोनों ही स्मार्टफोन्स में लगभग एक जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। दोनों ही फोन्स के मेमोरी साइज में आपको बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। आइए आपको इन स्मार्टफोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Vivo Y50 5G की कीमत
वीवो ने Vivo Y50m 5G को चार वेरिएंट में लॉन्च किया है। जिसमें 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB शामिल हैं। 4GB रैम की कीमत CNY 1199 (लगभग 14,000 रुपये), 6GB रैम वाले मॉडल की कीमत करीब CNY 1499 (लगभग 18,000 रुपये), 8GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1999 (लगभग 24,000 रुपये) और 12GB वाले मॉडल की कीमत करीब CNY 2299 (लगभग 27,500 रुपये) है।
Vivo Y50m 5G की कीमत और वेरिएंट
इस स्मार्टफोन में भी आपको 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB वेरिएंट्स मिलने वाले हैं। कीमत की बात करें तो 6GB RAM मॉडल की कीमत CNY 1499 (लगभग 18,000 रुपये) है। 8GB रैम वाले मॉडल की कीमत CNY 1999 (लगभग 24,000 रुपये) और 12GB वाले मॉडल की कीमत CNY 2299 (लगभग 27,500 रुपये) है।
Vivo Y50m 5G और Vivo Y50 5G के फीचर्स
दोनों ही स्मार्टफोन्स में लगभग सभी फीचर्स एक जैसे ही मिलते हैं। दोनों ही फोन्स में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले में HD+ रेजोल्यूशन वाला पैनल दिया गया है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 12GB की LPDD4X रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन को 6000mAh की दमदार बैटरी से लैस किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा की बात करतें तो रियर पैनल में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लि 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
