टेक एंड गैजेट्स

Vivo X300 Series इंडिया लॉन्च हुई कंफर्म, कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर लाइव की माइक्रोसाइट

Vivo X300 Series के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन्स को बाजार में पेश करेगी जिसमें Vivo X300 और vo X300 Pro शामिल होंगे।

Image

वीवो भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने पिछले महीने चीन के मार्केट में Vivo X300 Series को लॉन्च किया था। चीन में लॉन्चिंग के बाद से ही भारतीय बाजार में इसकी एंट्री का इंतजार हो रहा है। अगर आप भी इस स्मार्टफोन इस स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वीवो इंडिया की तरफ से इसकी भारतीय लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया गया है। जल्द ही यह स्मार्टफोन आपको बाजार में देखने को मिलेगा।

वीवो इंडिया ने Vivo X300 Series की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर कंपनी की तरफ से सोश मीडिया हैंडल पर टीजर भी जारी कर दिया गया है। इस टीजर पर यह पुष्टि की गई है कि यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही भारत में एंट्री करेगी। अगर आप कैमरा लवर्स हैं तो आपको यह स्मार्टफोन सीरीज बेहद पसंद आने वाली है।

आपको बता दें कि Vivo X300 Series के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन्स को बाजार में पेश करेगी जिसमें Vivo X300 और vo X300 Pro शामिल होंगे। वीवो की इस स्मार्टफोन सीरीज में आपको दमदार बैटरी, बड़ी डिस्प्ले और मल्टी टास्किंग के लिए तगड़ा प्रोसेसर मिलने वाला है।

Vivo X300 Series में होगा धांसू कैमरा सेटअप

कंपनी की मानें तो अपकमिंग स्मार्टफोन कैमरा स्पेसिफिक होने वाली है। कंपनी ने अपने टीजर में भी इसके कैमरा स्पेक्स को ही हाइलाइट किया है। Vivo X300 Pro में कंपनी ने Telephoto Birds Shot फीचर दिया है। यह भारतीय वेरिएंट के लिए एक एक्सक्लूसिव फीचर होगा। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। Vivo X300 में 1/1.4″ सैमसंग HPB सेंसर वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। इसमें तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।

Vivo X300 Pro में मिलने वाले कैमरा फीचर्स की बात करें इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। Vivo X300 Pro में फैंस को गोल्ड कलर का वेरिएंट भी मिलेगा।

दमदार प्रोसेसर के साथ बड़ी रैम का सपोर्ट

Vivo X300 Series की परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X300 और Vivo X300 Pro दोनों में ही 3nm टेक्नोलॉजी बेस्ड MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने वाला है। प्रो वेरिएंट में कंपनी ने अपना होम मेड V3 इमेजिंग चिपसेट भी इस्तेमाल करेगी जो कि कैमरा प्रोसेसिंग और विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर बनाएगी। प्रो वेरिएंट को कंपनी 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं Vivo X300 में कंपनी 12GB + 256GB और 16GB + 512GB के ऑप्शन देगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article