इस नकली सरकारी ऐप से रहें सावधान, 1 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं साइबर फ्रॉड का शिकार

अगर आप Apps को डाउनलोड करने के लिए Google Play Store का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। प्ले स्टोर पर एक फेक ऐप की पहचान हुई है। यह ऐप्लिकेशन खुद को सरकारी होने का भी दावा करता है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 12 2025, 15:29 IST
​सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अधिकांश मोबाइल यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करते हैं। वैसे तो साइबर एक्सपर्ट भी यही सलाह देते हैं कि गूगल प्ले स्टोर ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करना साइबर फ्रॉड या फिर स्कैम से बचने का एक अच्छा तरीका है। Image Credit : IStock01 / 07

​सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अधिकांश मोबाइल यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करते हैं। वैसे तो साइबर एक्सपर्ट भी यही सलाह देते हैं कि गूगल प्ले स्टोर ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करना साइबर फ्रॉड या फिर स्कैम से बचने का एक अच्छा तरीका है।

​हालांकि अब एक ऐसे ऐप्लिकेशन की पहचान हुई है जो कि पूरी तरह से फेक है और उसकी लिस्टिंग गूगल प्ले स्टोर पर भी हुई है। इसलिए अगर आप अपने काम के लिए किसी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने जा रहे हैं तो अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।Image Credit : IStock02 / 07

​हालांकि अब एक ऐसे ऐप्लिकेशन की पहचान हुई है जो कि पूरी तरह से फेक है और उसकी लिस्टिंग गूगल प्ले स्टोर पर भी हुई है। इसलिए अगर आप अपने काम के लिए किसी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने जा रहे हैं तो अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

​ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामलों पर लगाम कसने के लिए सरकार नए-नए तरीके अपना रही है। वैसे ही साइबर क्रिमिनल्स भी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं। अब साइबर क्रिमिनल्स ने गूगल प्ले स्टोर तक पहुंच बना ली है।Image Credit : IStock03 / 07

​ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामलों पर लगाम कसने के लिए सरकार नए-नए तरीके अपना रही है। वैसे ही साइबर क्रिमिनल्स भी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं। अब साइबर क्रिमिनल्स ने गूगल प्ले स्टोर तक पहुंच बना ली है।

​सामान्यतौर पर लोग यही सोचते हैं कि प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप पूरी तरह से सेफ रहता है और अब क्रिमिनल्स लोगों की इसी सोच का फायदा उठा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि गूगल प्ले स्टोर पर जिस फेक ऐप्लिकेशन की पहचान हुई है वह सरकारी ऐप होने का भी दावा करती है।Image Credit : IStock04 / 07

​सामान्यतौर पर लोग यही सोचते हैं कि प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप पूरी तरह से सेफ रहता है और अब क्रिमिनल्स लोगों की इसी सोच का फायदा उठा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि गूगल प्ले स्टोर पर जिस फेक ऐप्लिकेशन की पहचान हुई है वह सरकारी ऐप होने का भी दावा करती है।

​गूगल प्ले स्टोर पर इस फेक ऐप को Call History of any number नाम से लिस्ट किया गया है। सबसे शॉकिंग बात यह है कि इस ऐप की रेटिंग भी कॉफी अच्छी है। इसलिए अगर आप कॉल हिस्ट्री वाला कोई ऐप तलाश रहे हैं तो सरकारी फोटो देखकर कहीं इस ऐप्लिकेशन के झांसे में न फंस जाएं। Image Credit : IStock05 / 07

​गूगल प्ले स्टोर पर इस फेक ऐप को Call History of any number नाम से लिस्ट किया गया है। सबसे शॉकिंग बात यह है कि इस ऐप की रेटिंग भी कॉफी अच्छी है। इसलिए अगर आप कॉल हिस्ट्री वाला कोई ऐप तलाश रहे हैं तो सरकारी फोटो देखकर कहीं इस ऐप्लिकेशन के झांसे में न फंस जाएं।

​Call History of any number वाले इस फेक ऐप्लिकेशन को लेकर कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि यह ऐप पैसे लेकर सब्सक्रिप्शन ऑफर का भी प्लान चला रहा है। यह ऐप लोगों से किसी भी नंबर की कॉल हिस्ट्री निकाल कर देने का दावा करता है।Image Credit : IStock06 / 07

​Call History of any number वाले इस फेक ऐप्लिकेशन को लेकर कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि यह ऐप पैसे लेकर सब्सक्रिप्शन ऑफर का भी प्लान चला रहा है। यह ऐप लोगों से किसी भी नंबर की कॉल हिस्ट्री निकाल कर देने का दावा करता है।

​आपको बता दें कि खुद को सरकारी ऐप बताने वाली इस फेक ऐप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार रेटिंग मिली है। प्ले स्टोर के मुताबिक इस ऐप को 5 सितंबर 2025 को ही लॉन्च किया गया था। इसको अभी तक करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप में 274 रुपये का बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान भी चल रहा है।Image Credit : IStock07 / 07

​आपको बता दें कि खुद को सरकारी ऐप बताने वाली इस फेक ऐप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार रेटिंग मिली है। प्ले स्टोर के मुताबिक इस ऐप को 5 सितंबर 2025 को ही लॉन्च किया गया था। इसको अभी तक करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप में 274 रुपये का बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान भी चल रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!