टेक एंड गैजेट्स

6,200mAh बैटरी के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo X200T, 90W की फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और कभी कभार गेमिंग जैसे काम भी आसानी से किए जाएं तो आप Vivo X200T की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Vivo Smartphones (1)

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा एक से बढ़कर एक धमाकेदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

वीवो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Vivo X200T होगा। वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को भारतीय सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के कई सारे लीक्स सामने आ चुके हैं जिससे इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजिए और फिर आपके पास बाजार में Vivo X200T का ऑप्शन भी मौजूद होगा।

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके Vivo X200T में मिलने वाले कई सारे फीचर्स की बड़ी जानकारी दी है। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और कभी कभार गेमिंग जैसे काम भी आसानी से किए जाएं तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Vivo X200T में होगा दमदार चिपसेट

लीक्स की मानें तो Vivo X200T में आपको 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले वाला स्क्रीन मिलने वाला है। डिस्प्ले में आपको 2800×1260 पिक्सल वाला रेजोल्यूशन मिलेगा। इसके अलावा डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें प्रोटेक्शन ग्लास भी दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। आउट ऑफ द बॉक्स वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलने वाला है।

Vivo X200T के कैमरा फीचर्स

अगर आप स्मार्टफोन से फोटोग्राफी या फिर वीडियोग्राफी करते हैं तो इस मामले में भी Vivo X200T आपको निराश नहीं करेगा। लीक्स की मानें तो वीवो के इस स्मार्टफोन में आपको 50MP Sony LYTIA LYT-702 मेन सेंसर मिलेगा। कैमरे में आपको OIS का फीचर भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 50MP Samsung JN1 पेरिस्कोप सेंसर भी दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में आपको तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस वाला मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article