टेक एंड गैजेट्स

ले सकेंगे चांद की फोटो! 200MP सेंसर के साथ लॉन्च होगा वीवो का सबसे दमदार फोन

vivo x100 pro plus: वीवो एक्स100 प्रो प्लस के क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। बता दें कि नए लॉन्च किए गए वीवो एक्स100 और वीवो एक्स100 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 प्रोसेसर मिलता है। लीक के अनुसार, Vivo X100 Pro+ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा।

Image

Vivo X100 Pro+

Vivo X100 Pro Plus: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने दो दिन पहले ही अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Vivo X100 Pro को लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत वीवो एक्स100 और वीवो एक्स100 प्रो फोन पेश किया गया है। सीरीज में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 चिपसेट मिलता है। अब कंपनी इस सीरीज के टॉप वेरियंट Vivo X100 Pro+ की तैयारी कर रही है। अटकलें है कि इस फोन को सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस किया जाएगा। वहीं फोन में कंपनी दमदार कैमरा सेटअप भी दे सकती है।

अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है Vivo X100 Pro+

पिछले साल, वीवो ने एक्स90 लाइनअप के तहत तीन मॉडल- वीवो एक्स90, एक्स90 प्रो और एक्स90 प्रो+ लॉन्च किए थे। ऐसे में Vivo X100 सीरीज में भी प्रो प्लस वेरियंट लॉन्च होने की संभावना है। Vivo X100 Pro+ के 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के साथ आने की उम्मीद है।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि Vivo X100 Pro+ मॉडल जल्द ही Vivo X100 लाइनअप में शामिल होगा। उनका कहना है कि वीवो के अधिकारियों ने लॉन्च की तारीख की पुष्टि किए बिना फोन के लॉन्च होने की पुष्टि की है। इसके क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। बता दें कि नए लॉन्च किए गए वीवो एक्स100 और वीवो एक्स100 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 प्रोसेसर मिलता है।

Vivo X100 Pro+ के संभावित फीचर्स

लीक के अनुसार, Vivo X100 Pro+ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के कैमरा सेटअप में वेरिएबल अपर्चर के साथ 1 इंच वाला 50 मेगापिक्सल सोनी IMX989 सेंसर, 50 मेगापिक्सल सोनी IMX758 पोर्ट्रेट सेंसर और 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसके अलावा, इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।और देखें

End of Article