टेक एंड गैजेट्स

Vivo X Fold 3 Pro: भारत में लॉन्च हुआ वीवो का पहला फोल्डेबल फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X Fold 3 Pro: वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो एंड्रॉयड 14 पर फनटच ओएस 14 के साथ आता है। इसमें 8.03 इंच का प्राइमरी 2K E7 एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.53 इंच एमोलेड कवर डिस्प्ले है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में दमदार कैमरा सेटअप मिलता है, जो Zeiss सेंसर के साथ आता है।

Image

Vivo X Fold 3 Pro

Vivo X Fold 3 Pro: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने गुरुवार (6 जून) को अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो (Vivo X Fold 3 Pro) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है जो भारत में लॉन्च किया गया है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है और इसमें दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में बड़ी 5,700mAh की बैटरी और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 8.03 इंच की AMOLED इनर स्क्रीन है।

Vivo X Fold 3 Pro: भारत में कितनी है कीमत

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो भारत को भारत में 1,59,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह एकमात्र 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट में आता है। फोन सेलेस्टियल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसे वीवो इंडिया वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से प्री-बुक किया जा सकता है। वीवो HDFC और SBI कार्ड पर 15,000 रुपये तक के बैंक ऑफर भी दे रहा है।

Vivo X Fold 3 Pro: डिस्प्ले और प्रोसेसर

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो एंड्रॉयड 14 पर फनटच ओएस 14 के साथ आता है। इसमें 8.03 इंच का प्राइमरी 2K E7 एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.53 इंच एमोलेड कवर डिस्प्ले है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS4.0 स्टोरेज मिलता है।

Vivo X Fold 3 Pro: कैमरा

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में दमदार कैमरा सेटअप मिलता है, जो Zeiss सेंसर के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.68 लेंस और OIS के लिए सपोर्ट वाला है। दूसरा कैमरा 3x जूमिंग के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और तीसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। फोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए अलग से वीवो V3 इमेजिंग चिप भी मिलती है।

Vivo X Fold 3 Pro: बैटरी और चार्जिंग

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 5,700mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, नाविक, ए-जीपीएस, ओटीजी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। पानी और धूल से बचाव के लिए फोन में IPX8 रेटिंग है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article