Vivo TWS 3e Earbuds: वीवो ने भारत में अपनी नई ईयरबड्स वीवो टीडब्ल्यूएस 3ई (Vivo TWS 3e) को लॉन्च कर दिया है। ईयरफोन को एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और 42 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। बड्स दो शानदार कलर ऑप्शन और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ 88ms की लो-लेटेंसी ऑफर करती है। चलिए जानते हैं बड्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Vivo TWS 3e Price: भारत में कीमत
वीवो के नए ईयरबड्स की भारत में कीमत 1,899 रुपये है। यह ब्राइट व्हाइट और डार्क इंडिगो कलर में आता है। बड्स को वीवो इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन
Vivo TWS 3e में कंपोजिट कश्मीरी बायोफाइबर डायफ्राम और वीवो के इन-हाउस गोल्डन ईयर एकॉस्टिक्स लैब द्वारा ट्यून की गई 11 मिमी साउंड यूनिट है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाला कॉल नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम भी है। बड्स में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) मिलता है।
Vivo TWS 3e: फीचर्स और कनेक्टिविटी
बड्स में टच कंट्रोल, डीप एक्स 3.0 साउंड इफेक्ट और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ डुअल डिवाइस पेयरिंग जैसे फीचर्स हैं। पानी और धूल से बचाव के लिए बड्स में IP54 रेटिंग मिलती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का कहना है कि बड्स को एक बार चार्ज करने पर 42 घंटे तक चल सकता है। वहीं नॉइज रिडक्शन के साथ इसे 36 घंटे तक चलाया जा सकता है। बड्स में फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसमें 10 मिनट की चार्जिंग पर तीन घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।
