Jio ग्राहकों की मौज! मुकेश अंबानी ने लॉन्च किए सबसे सस्ते 4 नए रिचार्ज प्लान, जानें फायदे

Jio New Recharge Plans: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए चार नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 199 रुपये है। नए प्लान की खास बात यह है कि यह कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी ऑफर करते हैं, जिससे यूजर्स महंगे रिचार्ज प्लान से राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन प्लान के बारे में...

Authored by: Vishal MathelUpdated Aug 8 2024, 10:30 IST
जियो ने महंगे किए हैं रिचार्ज प्लान​Image Credit : Istock01 / 06

जियो ने महंगे किए हैं रिचार्ज प्लान​

​बता दें कि 3 जुलाई से रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी टेक कंपनियों ने टैरिफ की कीमत बढ़ाई थी। इसके बाद जियो के रिचार्ज प्लान करीब 20% तक महंगे हो गए थे। लेकिन अब जियो ने 4 नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं।​

Jio Rs 199 PlanImage Credit : Istock02 / 06

Jio Rs 199 Plan

जियो के 199 रुपये वाले प्लान में आपको 18 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में 1.5GB डेली डाटा (कुल 27GB), अनलिमिटेड कॉल, 100 डेली SMS और JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio Rs 209 Plan​Image Credit : Istock03 / 06

Jio Rs 209 Plan​

​जियो के इस प्लान में 22 दिनों की वैधता के साथ 1GB डेली डाटा (कुल 22GB), अनलिमिटेड कॉल, 100 डेली SMS और Jio की मनोरंजन सर्विस का एक्सेस मिलता है। यानी आप JioTV, JioCinema और JioCloud का लाभ ले सकेंगे।​

Jio Rs 249 Plan​Image Credit : Istock04 / 06

Jio Rs 249 Plan​

​एक महीने की वैधता वाला यह सबसे सस्ता प्लान है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 28 दिनों की वैधता के साथ 1GB डेली डाटा (कुल 28GB), अनलिमिटेड कॉल, 100 डेली SMS और Jio की मनोरंजन सर्विस का एक्सेस मिलता है।​

Jio Rs 299 Plan​Image Credit : Istock05 / 06

Jio Rs 299 Plan​

​यदि आपको कम कीमत में ज्यादा डेटा का लाभ चाहिए तो यह प्लान आपके लिए है। 28 दिनों की वैधता के साथ इस प्लान में 1.5GB डेली डाटा (कुल 42 GB), अनलिमिटेड कॉल, 100 डेली SMS और Jio की मनोरंजन सर्विस का एक्सेस मिलता है।​

Jio के ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान​Image Credit : Istock06 / 06

Jio के ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान​

​​जियो के वैल्यू पैक की बात करें तो जियो तीन प्लान ऑफर करता है। 1899 रुपये वाले प्लान में आपको 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 479 रुपये और 189 रुपये वाले प्लान में आपको 84 दिन और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।​​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!