टेक एंड गैजेट्स

बंपर डिस्काउंट के साथ Vivo T5x 5G की सेल हुई शुरू, सस्ती कीमत में खरीदें 7200mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

डेली रूटीन लाइफ वर्क और मल्टी टास्किंग में आपको Vivo T5x 5G में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाला है। इसके साथ ही अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन इस जरूरत को भी पूरा करता है।

Image

वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कंपनी की तरफ से हाल ही में T- Series में Vivo T5x 5G को लॉन्च किया था। अगर आप नया फोन लेने जा रहे हैं तो बता दें कि अब यह स्मार्टफोन खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गया है। इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। आप इसे हैवी डिस्काउंट के साथ सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें आपको EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। वीवो के इस स्मार्टफोन में आपको एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

डेली रूटीन लाइफ वर्क और मल्टी टास्किंग में आपको Vivo T5x 5G में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाला है। इसके साथ ही अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन इस जरूरत को भी पूरा करता है। वीवो ने इस T5x 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है। आइए आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले वेरिएंट और उसकी प्राइसिंग के बारे में जानकारी देते हैं।

Vivo T5x 5G की कीमत

Vivo T5x 5G को वीवो ने तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 6+128GB स्टोरेज मिलने वाली है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। इसका मिड वेरिएंट 8+128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 8+256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 22,999 रुपये है।

इस स्मार्टफोन में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसे खरीदने के लिए अगर आप Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इसमें आपको 6 महीने के लिए 3500 रुपये की मंथली EMI का ऑप्शन भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको 21,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 6.76 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।
  • Vivo T5x 5G में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी गई है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 50+2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसमें 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Jio का इनकमिंग सर्विस वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, करोड़ों यूजर्स की खत्म हुई टेंशन
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article