Vinesh Phogat Disqualified: भारत की धाकड़ पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में टॉप पर थीं, लेकिन अब उन्हें प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विनेश अब फाइनल मैच नहीं खेल पाएंगी और न ही उन्हें कोई भी मेडल मिलेगा। बता दें कि 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में उनका वजन निर्धारित सीमा से अधिक था। उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा था। इस खबर के बाद देशभर और दुनिया में विनेश फोगाट टॉप ट्रेंड सर्च में हैं। गूगल और X पर भी विनेश टॉप सर्च में हैं।
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च में विनेश फोगाट
गूगल पर विनेश फोगाट को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। यूजर्स विनेश फोगाट डिस्क्वालिफाइड (Vinesh Phogat Disqualified) को लेकर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। इसपर एक घंटे में करीब 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने सर्च किया है। विनेश फोगाट डिस्क्वालिफाइड कीवर्ड पर सर्च वॉल्यूम 1000% से भी ज्यादा है।

Vinesh Phogat on Google trends
X पर भी टॉप ट्रेंड्स में विनेश
गूगल के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी विनेश फोगाट टॉप ट्रेंड्स (India Trends) में हैं। #Phogat_Vinesh को लेकर अब तक 33 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए हैं। वहीं #विनेश_फोगाट हैशटैग के साथ 56 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है। एक्स पर टॉप-4 टॉपिक ओलंपिक से ही जुड़े हुए हैं।

Vinesh Phogat On X
Google Trends: ऐसे चेक करें गूगल पर क्या है ट्रेंडिंग टॉपिक
- गूगल ट्रेंड चेक करने के लिए आपको गूगल ट्रेंड्स की वेबसाइट पर जाना है।
- अब यहां आपको ट्रेंडिंग नाउ (Trending now) पर क्लिक करना है।
- अब यहां लोकेशन, टाइम और रिलेवेंट टॉपिक दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सभी ट्रेंडिंग टॉपिक्स और उसपर कितने सर्च हैं की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
