विनेश फोगाट ने दुनिया की नंबर 1 और गत चैंपियन जापान की यूई सुसाकी को राउंड ऑफ 16 में हराया था। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को पछाड़ा था।
विनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पर अपने फोन के साथ सेल्फी पोस्ट की है। इस सेल्फी में उनके हाथ में जो फोन है वो आईफोन का प्रो मैक्स मॉडल है। यह आईफोन 13 प्रो मैक्स मॉडल हो सकता है।
हालांकि, विनेश फोगट ने इस मॉडल के साथ जो पहली मिरर सेल्फी पोस्ट की है वह 3 सितंबर 2022 की है। ऐसे में यदि वह 2 साल से एक ही फोन का इस्तेमाल कर रही हैं तो यह iPhone 13 Pro Max मॉडल हो सकता है। क्योंकि तब तक आईफोन 14 प्रो मैक्स लॉन्च नहीं हुआ था।
आईफोन 13 प्रो मैक्स दमदार कैमरा और डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 12 MP + 12 MP + 12 MP के तीन रियर कैमरे और 12 MP का सेल्फी कैमरा है। वहीं इसमें एप्पल बॉयोनिक A15 चिपसेट और 4352 mAh की बैटरी मिलता है। इसमें 6.5 इंच का शानदार डिस्प्ले है।
हालांकि, एप्पल ने आईफोन 13 प्रो मैक्स मॉडल बेचना बंद कर दिया है। इस फोन को साल 2021 में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 1,29,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था। इसका हाई-एंड वेरियंट 1,79,900 रुपये का था।
फेसबुक पर विनेश फोगाट के 7.71 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां वह सिर्फ बजरंग पुनिया और एक OGQ को फॉलो करती हैं। वहीं एक्स पर विनेश के 3.80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
आईफोन पर मिरर सेल्फी लेने के अलावा विनेश फोगाट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं उनके अकाउंट पर 800 से ज्यादा पोस्ट हैं।