टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुई Genesis स्मार्टवॉच, BT कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स, जानें कीमत

URBAN Genesis smartwatch: स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट माइक और स्पीकर के साथ Bluetooth 5.3 कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिससे यूजर फोन निकाले बिना सीधे कलाई से कॉल कर सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं। स्मार्टवॉच में मल्टी-स्पोर्ट्स मोड जैसे रनिंग, साइकलिंग, वॉकिंग आदि ट्रैक करने की सुविधा है।

Image

URBAN Genesis smartwatch

URBAN Genesis smartwatch: घरेलू टेक्नोलॉजी ब्रांड URBAN ने अपनी प्रीमियम स्मार्ट वॉच सीरीज में नया नाम जोड़ते हुए URBAN Genesis Smartwatch को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टवॉच न केवल एक स्टाइलिश एक्सेसरीज है, बल्कि एक ऑल-इन-वन फिटनेस और लाइफस्टाइल साथी भी है।

कितनी है कीमत

इसकी शुरुआती कीमत 3,999 रुपये रखी गई है और यह URBAN की आधिकारिक वेबसाइट gourban.in, अमेजन, फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

डिजाइन और डिस्प्ले

URBAN Genesis में 1.45 इंच का Super AMOLED राउंड डायल डिस्प्ले है, जो Always-On फंक्शन के साथ आता है। इसमें फुल-मेटल बॉडी डिजाइन और स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप मिलता है।

कॉलिंग और कनेक्टिविटी

स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट माइक और स्पीकर के साथ Bluetooth 5.3 कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिससे यूजर फोन निकाले बिना सीधे कलाई से कॉल कर सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य फीचर्स की बात करें तो Genesis में हार्ट रेट, SpO2, ब्लड प्रेशर, स्लीप पैटर्न और स्ट्रेस लेवल को रियल-टाइम में ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं। इसमें ब्रीदिंग मोड और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

स्पोर्ट्स और प्रोडक्टिविटी

स्मार्टवॉच में मल्टी-स्पोर्ट्स मोड जैसे रनिंग, साइकलिंग, वॉकिंग आदि ट्रैक करने की सुविधा है। इसके अलावा, यूजर स्मार्ट नोटिफिकेशन, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, और AI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

बैटरी क्षमता

कंपनी का कहना है कि URBAN Genesis की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चलती है। इसमें IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article