Upcoming smartphones in April 2025: इस साल की पहली तिमाही में सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज, वनप्लस 13 सीरीज और आईफोन 16 ई जैसे लॉन्च हुए हैं। लेकिन अभी साल खत्म नहीं हुआ और न ही नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग। इस महीने यानी अप्रैल में भी कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिसमें Poco C71, Moto Edge 60 Fusion, Vivo T4 5G और iQOO Z10 जैसे फोन शामिल हैं।
iQOO Z10 5G
भारत में यह फोन 11 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस फोन को अब तक की सबसे बड़ी बैटरी 7300mAh से लैस किया जाएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस फोन को कॉलेज के छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो भारी इस्तेमाल के बाद भी आसानी से दो दिनों से ज्यादा चल सकता है।
Vivo T4 5G
वीवो टी4 5जी भी इसी महीने भारत में लॉन्च होगा। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख अभी भी गुप्त है। वीवो टी4 5जी फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह स्नैपड्रैगन चिपसेट और होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन से लैस होगा। वीवो टी4 5जी को 7,300mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह फोन 20 से 25 हजार रुपये कीमत में आ सकता है।
Poco C71
पोको अपने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन पोको C71 लॉन्च करने वाला है। यह फोन 4 अप्रैल को लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में 6.88 इंच का HD+ 120Hz डिस्प्ले होगा जो ट्रिपल TUV सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। फोन में 5,200mAh की बैटरी और 32MP का रियर कैमरा मिल सकता है। फोन की कीमत 7 हजार से भी कम होगी।
Motorola Edge 60 fusion
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन, 2 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च हो रहा है। इस फोन में 1.5K ऑल-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट, 50MP सोनी LYT 700 प्राइमरी सेंसर, 13MP सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।
Poco F7 Ultra
पोको ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप F7 Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। उम्मीद है कि यह अप्रैल में भारत में लॉन्च होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, IP68 रेटिंग और 50MP प्राइमरी सेंसर मिलता है। पोको F7 अल्ट्रा में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
