January 2026 Smartphone Launch: नया साल 2026 आते ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री भी पूरी बड़ा धमाका करने को तैयार है। भले ही New Year का जश्न अभी शुरू हुआ हो, लेकिन मोबाइल कंपनियां अपनी तैयारियां पहले ही पूरी कर चुकी हैं। जनवरी 2026 भारत के स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी खास रहने वाला है। साल के इस पहले महीने में ही एक बाद एक तगड़े 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। क्योंकि महीने की शुरुआत से ही एक के बाद एक नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।
Redmi, realme, OPPO, Vivo, POCO और Samsung जैसे बड़ी दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को जनवरी महीने में पेश करने वाली हैं। अगर आप भी नए साल में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपका एक्साइटमेंट बढ़ाने वाले हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की जानकारी देने वाले हैं।
Samsung Galaxy Z TriFold
जनवरी 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला स्मार्टफोन साउथ कोरियन टेक जायंट की तरफ से आने वाला Samsung Galaxy Z TriFold स्मार्टफोन। टेक दिग्गज की तरफ से आने वाला यह पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन होगा। आपको बता दें कि सैमसंग पहले ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है। इस फोन में 6.5 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है। वहीं जब फोन को पूरी तरह खोलते हैं, तो इसमें 10 इंच की बड़ी QXGA+ डिस्प्ले देखने को मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने वाला है।
OPPO Reno 15 Pro
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो भी साल के पहले महीने में तहलका मचाने वाली है। कंपनी अपनी रेनो सीरीज में Reno 15 Pro को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर के साथ कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन में एमोलेड पैनल के साथ 6.78-इंच की डिस्प्ले होगी जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
POCO M8 Launch
अगर आप एक कम कीमत में फीचर रिच स्मार्टफोन चाहते हैं तो आपको पोको की तरफ से बजट सेगमेंट में Poco M8 स्मार्टफोन मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन को 8 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।
Redmi Note 15 5G
न्यू ईयर के मौके पर दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी भी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी Redmi Note 15 5G को 6 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में आपको 108 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। पिछले वर्जन के मुकाबले इस स्मार्टफोन में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।
Realme 16 Pro सीरीज
जनवरी 2026 में रियलमी की तरफ से Realme 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है। इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल होंगे। रियलमी की इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला कैमरा सेटअप है। कंपनी इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप देने वाली है।
