फ्रिज को सर्दी के मौसम में बंद करना चाहिए या नहीं? 90% लोगों को नहीं है जानकारी
Refrigerator should be turned off or not in winter: सर्दियों के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल बहुत कम हो जाता है। ऐसे में ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि फ्रिज बंद करने से बिजली की बचत होगी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि फ्रिज को कई महीनों तक बंद रखना सही है या नहीं। आइए जानते हैं कि फ्रिज को बंद करके रखना चाहिए या नहीं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 30 2025, 20:52 IST
Image Credit : IStock01 / 07
पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दियों के मौसम में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बदलाव आ जाते हैं। इस मौसम में हम कई ऐसी चीजोंका इस्तेमाल कम कर देते हैं, जिनके बिना गर्मियों में कुछ घंटे भी काम नहीं चलता। इन्हीं चीजों में से एक है फ्रिज। सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल बहुत कम या लगभग न के बराबर हो जाता है।
Image Credit : IStock02 / 07
गर्मी के मौसम में फ्रिज का खूब इस्तेमाल होता है। खाने-पीने का सामान खराब न हो, इसके लिए और ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज बहुत काम आता है। लेकिन सर्दियों के दिनों में फ्रिज की जरूरत बहुत कम या लगभग न के बराबर रह जाती है।
Image Credit : IStock03 / 07
सर्दियों में फ्रिज की जरूरत कम होने की वजह से लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि बिजली बचाने के लिए फ्रिज को बंद कर देना चाहिए या नहीं। लगभग हर घर में फ्रिज होता है, लेकिन सर्दी के मौसम में इसे पूरी तरह बंद रखना सही है या नहीं, इसकी सही जानकारी ज़्यादातर लोगों को नहीं होती।
Image Credit : IStock04 / 07
अगर आप सर्दियों में जरूरत कम होने के कारण फ्रिज को बंद करने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए। आपकी यह छोटी-सी गलती आपके महंगे फ्रिज को खराब कर सकती है। इससे आपको आगे चलकर काफी ज़्यादा खर्च भी उठाना पड़ सकता है।
Image Credit : IStock05 / 07
आपको बता दें कि फ्रिज का सबसे अहम हिस्सा उसका कंप्रेसर होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखने से कंप्रेसर की काम करने की क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। ज्यादा समय तक बंद रहने पर फ्रिज की गैस लीक होने का भी खतरा रहता है।
Image Credit : IStock06 / 07
आपको बता दें कि फ्रिज में लगे सभी पार्ट्स में कंप्रेसर सबसे ज़्यादा बिजली खर्च करता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में फ्रिज को सबसे कम सेटिंग पर चला दें, तो बिजली की खपत पहले के मुकाबले काफी कम हो जाएगी।
Image Credit : IStock07 / 07
आजकल के रेफ्रिजरेटर काफी आधुनिक तकनीक के साथ आते हैं। अगर आपके फ्रिज में विंटर मोड दिया गया है, तो सर्दियों के समय आप इसे उसी मोड पर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, डायल वाला फ्रिज हो तो उसे सर्दियों में 1 या 2 नंबर की सेटिंग पर चला सकते हैं।