टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Pro में मिलेगा बड़ी बैटरी का सपोर्ट, लॉन्च से पहले फीचर्स का हुआ खुलासा

एप्पल की अपकमिंग आईफोन सीरीज में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो इस बार आईफोन में बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी iPhone 18 Pro के चीन और अमेरिका में बिकने वाले मॉडल्स की बैटरी क्षमता अलग-अलग होने की संभावना है।

Image

अपकमिंग आईफोन सीरीज में कई सारे नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च होने में अभी समय है, लेकिन फैंस के बीच में इसको लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। अपकमिंग आईफोन सीरीज को लेकर लीक्स का दौर पर भी जारी है। नई आईफोन सीरीज को लेकर हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। अब आने वाली नई आईफोन सीरीज के फीचर्स को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लीक्स की मानें तो इस बार एप्पल प्रो मॉडल में पहली की तुलना में बड़ी बैटरी का सपोर्ट दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी में जमा दस्तावेजों से नई iPhone सीरीज की बैटरी क्षमता और कुछ अन्य फीचर्स का खुलासा हुआ है।

iPhone 18 Pro में मिलेगी बड़ी बैटरी

एप्पल की अपकमिंग आईफोन सीरीज में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो इस बार आईफोन में बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी iPhone 18 Pro के चीन और अमेरिका में बिकने वाले मॉडल्स की बैटरी क्षमता अलग-अलग होने की संभावना है। लीक्स की मानें तो चीन मॉडल में करीब 4,065mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं अमेरिकी मॉडल में लगभग 4,288mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

यह बैटरी पिछले iPhone 17 Pro की तुलना में थोड़ी बड़ी होगी। वहीं, iPhone 18 Pro Max में भी बैटरी क्षमता में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। चीन मॉडल में करीब 5,391mAh और अमेरिकी मॉडल में लगभग 5,567mAh की बैटरी दी जा सकती है।

अलग-अलग बैटरी क्षमता क्यों?

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में iPhone केवल eSIM के साथ आता है, जबकि चीन में फिजिकल SIM स्लॉट दिया जाता है। eSIM के कारण फोन के अंदर थोड़ी अतिरिक्त जगह बचती है, जिसका इस्तेमाल Apple बड़ी बैटरी लगाने के लिए कर सकता है। इसके अलावा, अलग-अलग देशों के सर्टिफिकेशन टेस्ट और हार्डवेयर में मामूली अंतर भी बैटरी क्षमता में फर्क की वजह हो सकते हैं।

बैटरी लाइफ पहले से बेहतर हो सकती है

iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 चिपसेट और iOS 27 मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दोनों मिलकर बैटरी की बेहतर बचत करेंगे। हालांकि, फोन में ऑन-डिवाइस AI और Apple Intelligence जैसे फीचर्स लगातार काम करेंगे, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। ऐसे में Apple बेहतर बैटरी क्षमता और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के जरिए परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेगा।

Lithium-Ion Polymer बैटरी का सपोर्ट

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple इस बार भी पारंपरिक लिथियम-आयन पॉलिमर (Lithium-Ion Polymer) बैटरी का ही इस्तेमाल करेगा। कंपनी फिलहाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक अपनाने के पक्ष में नहीं है। गौरतलब है कि कई Android कंपनियां, जैसे Oppo और Honor, नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं। इससे कम जगह में ज्यादा बैटरी क्षमता और तेज चार्जिंग मिलती है। हालांकि, Apple और Samsung अभी भी भरोसेमंद और लंबे समय से इस्तेमाल हो रही लिथियम-आयन तकनीक पर ही विश्वास जता रहे हैं।

कब होगा लॉन्च?

Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल सामने आई जानकारी रेगुलेटरी दस्तावेजों और सप्लाई चेन रिपोर्ट्स पर आधारित है, इसलिए आधिकारिक लॉन्च के समय फीचर्स में कुछ बदलाव संभव हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article