टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT से क्या आप भी नहीं बना पा रहे हैं फोटो, जानें क्यों आ रही है बार-बार ऐसी दिक्कत?

ज्यादातर लोगों की तरफ से फोटो न डिजाइन होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। कुछ लोगों ने पुराने चैट्स खोलने और दूसरी सर्विस के इस्तेमाल में भी दिक्कत आने की बात कही। हालांकि, कई यूजर्स के लिए टेक्स्ट से जुड़े सामान्य काम अभी भी चलते रहे।

Image

चैटजीपीट यूजर्स को फोटो बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप ओपनएआई के ChatGPT AI टूल का इस्तेमाल करते हैं और इससे फोटो नहीं जनरेट कर पा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल मंगलवार को ChatGPT में यूजर्स को टेक्निकल प्रॉब्लम देखने को मिली। कई देशों के यूजर्स की तरफ से शिकायत की गई कि वह ठीक से चैटजीपीटी के फीचर्स को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत चैटजीपीटी के इमेज जनरेशन फीचर में दिखने को मिली।

चैटजीपीटी के डाउन होने को लेकर आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई। यूजर्स के मुताबिक, जब वे इमेज जनरेशन की कोशिश कर रहे थे तो ChatGPT या तो एरर मैसेज दिखा रहा था या फिर रिक्वेस्ट को पूरा करने में काफी समय ले रहा था।

हालांकि ज्यादातर लोगों की तरफ से फोटो न डिजाइन होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। कुछ लोगों ने पुराने चैट्स खोलने और दूसरी सर्विस के इस्तेमाल में भी दिक्कत आने की बात कही। हालांकि, कई यूजर्स के लिए टेक्स्ट से जुड़े सामान्य काम अभी भी चलते रहे।

कंपनी ने दी जानकारी

OpenAI ने अपने आधिकारिक स्टेटस पेज पर इस समस्या की पुष्टि की और बताया कि वह बढ़ी हुई एरर रेट की जांच कर रही है। कंपनी के अनुसार, ChatGPT के अलावा Codex, Custom GPTs, वर्कस्पेस एनालिटिक्स और कन्वर्सेशन सर्च जैसी कुछ सेवाएं भी प्रभावित हुईं। OpenAI ने बाद में जानकारी दी कि ChatGPT की मुख्य सुविधाएं दोबारा बहाल कर दी गई हैं, लेकिन FedRAMP वर्कस्पेस में Codex, वर्कस्पेस एनालिटिक्स, कन्वर्सेशन सर्च, Custom GPTs की खोज, यूजर इनवाइट और Compliance Logs Platform डाउनलोड जैसी कुछ सेवाओं में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं। कंपनी ने कहा कि वह इन्हें ठीक करने पर काम कर रही है।

भारत में 10 करोड़ यूजर्स

ChatGPT दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले AI टूल्स में शामिल है। इसका इस्तेमाल लिखने, कोडिंग, इमेज बनाने और रिसर्च जैसे कामों के लिए किया जाता है। ऐसे में थोड़े समय की तकनीकी समस्या भी छात्रों, डेवलपर्स, कंपनियों और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रभावित कर सकती है। पोर्ट्स के अनुसार, भारत में ChatGPT के 10 करोड़ से ज्यादा साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स हैं, जिससे भारत OpenAI के लिए अमेरिका के बाद सबसे बड़े बाजारों में से एक बन गया है।

समस्या के दौरान कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इमेज जनरेशन फेल होने के स्क्रीनशॉट और एरर मैसेज साझा किए। कई लोगों ने पूछा कि क्या यह समस्या सिर्फ उनके अकाउंट में है या सभी यूजर्स को इसका सामना करना पड़ रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article