टेक एंड गैजेट्स

Truecaller ने दिया बड़ा झटका, बंद होने जा रही है Call Recording, तुरंत करें ये काम

अगर आप अपने स्मार्टफोन में Truecaller का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ट्रू कॉलर ने कॉल रिकॉर्डिंग को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी के इस फैसले से करोड़ों यूजर्स पर बड़ा असर पड़ने वाला है। ट्रू कॉलर इस संबंध में यूजर्स को नोटिफिकेशन भी भेज रहा है।

Image

ट्रूकॉलर ने अपने करोड़ों यूजर्स को दिया बड़ा झटका। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आपने अनजान नंबर्स की पहचान के लिए फोन में ट्रू कॉलर इंस्टाल करके रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। Truecaller अपने ऐप्लिकेशन में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ट्रूकॉलक के इस बदलाव का सीधा असर आईफोन यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी जल्द ही अपने ऐप पर कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा को बंद कर सकती है। ऐसे में उन लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जो डेली इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

iPhone यूजर्स को लगा बड़ा झटका

आपको बता दें कि कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि Truecaller 30 सितंबर 2025 के बाद से iPhone के लिए कॉल रिकॉर्डिंग को बंद करने जा रहा है। मतलब इस तारीख के बाद आईफोन यूजर्स कॉल रिकॉर्डिंग के लिए ट्रूकॉलर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंपनी अब इसके लिए अपने अपने आईफोन यूजर्स को इन ऐप नोटिफिकेशन भी भेज रहा है।

जहां एक तरफ आईफोन यूजर्स को झटका लगा है वहीं दूसरी तरफ एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए राहत है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 30 सितंबर के बाद भी कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती रहेगी। कंपनी ने अपने वेबसाइट पर भी कंफर्म कर दिया है यह फीचर iOS के लिए 30 सितंबर से पूरी तरह हटा दिया जाएगा।

Truecaller की तरफ से अपने यूजर्स को भेजे गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर आपने कोई कॉल रिकॉर्डिंग की है तो उसे अलग से डाउनलोड कर लें। कंपनी की तरफ से वेबसाइट पर इस संबंध में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इसें साफ साफ लिखा गया है कि 'हम iPhone के लिए Truecaller में कॉल रिकॉर्डिंग के फीचर को बंद करने जा रहे हैं।

Call Recording को ऐसे करें सेव

Truecaller में की गई रिकॉर्डिंग को आप दो तरह से सेव कर सकते हैं। पहला ऑप्शन यह है कि आप रिकॉर्डिंग्स को iCloud में सेव कर लें। इसके लिए आपको ट्रू कॉलर ऐप्लिकेशन को ओपन करना होगा, इसके बाद रिकॉर्ड टैब के ऑप्शन पर जाकर सेटिंग के आइकन पर टैप करें और स्टोरेज प्रेफरेंस में iCloud का ऑप्शन चुने। अगर आपको iCloud का ऑप्शन नहीं मिलता है तो आप आईफोन की सेटिंग में जाकर iCloud को ऑन करें और फिर ट्रू कॉलर को अनुमति दें।

अगर आप iCloud को नहीं चुनना चाहते हैं तो आप रिकॉर्डिंग को मैनुअली भी सेव कर सकते हैं। इसके लिए आपको रिकॉर्डिंग टैब में जाकर उस रिकॉर्डिंग को लेफ्ट साइड में स्वाइप करें जिसे सेव करना चाहते हैं। अब आपको सेव टू फाइल्स का ऑप्शन आ जाएगा। यहां से आप अपनी रिकॉर्डिंग्स को Email, Google Drive या फिर किसी दूसरे फोल्ड पर सेव कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article