टेक एंड गैजेट्स

सिर्फ ₹6,000 में मिल रहे धांसू Smart TV! बड़ी स्क्रीन और धमाकेदार फीचर्स से लैस

बजट में स्मार्ट टीवी की तलाश है? Flipkart की फ्रीडम सेल में ₹6,000 से कम में HD रेडी स्मार्ट टीवी मिल रहे हैं। ये टीवी कॉम्पैक्ट साइज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। जानिए टॉप-5 बेहतरीन ऑप्शन (top 5 smart tvs under rs 6000) जो कम कीमत में भी शानदार हैं।

Image

ये टीवी न केवल साइज में कॉम्पैक्ट हैं बल्कि फीचर्स में भी दमदार हैं।

Smart TV under 6000 Flipkart Sale: अगर आप अपने घर के लिए एक बजट स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट ₹6,000 से कम है, तो यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। Flipkart पर चल रही फ्रीडम सेल (Freedom sale) में आप HD रेडी स्मार्ट टीवी ₹6,000 से कम कीमत में खरीद सकते हैं। ये टीवी न केवल साइज में कॉम्पैक्ट हैं बल्कि फीचर्स में भी दमदार हैं। आइए जानते हैं टॉप-5 ऐसे टीवी जिनकी कीमत कम है लेकिन परफॉर्मेंस शानदार।

1. Thomson Alpha QLED 24 HD Ready Smart TV ( कीमत- ₹5,999)

QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह टीवी अपने सेगमेंट में खास है। इसमें 24W का दमदार साउंड आउटपुट, Linux ऑपरेटिंग सिस्टम और शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है। यह 2025 एडिशन है और एक साल की प्रोडक्ट वारंटी भी मिलती है।

2. MarQ by Flipkart 24 इंच HD Ready Smart Coolita TV (कीमत- ₹5,499)

यह टीवी Flipkart की खुद की ब्रांड MarQ का है, जो कूलिटा OS पर चलता है। इसकी 1366x768 पिक्सल की स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स इसे यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। साथ ही इसमें एक साल की वारंटी मिलती है और यह 72% की छूट के साथ मिल रहा है।

3. KODAK Special Edition 24 Smart TV (कीमत - ₹5,999)

Kodak का यह स्मार्टटीवी Linux OS और 20W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसकी बिल्ड क्वालिटी और ब्रांड वैल्यू इसे इस रेंज में एक मजबूत प्रतियोगी बनाती है।

4 Samtonic 24 HD Ready LED TV (कीमत- ₹5,189)

यह टीवी 1366x768 पिक्सल के HD Ready डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बढ़िया ऑडियो बॉक्स मिलता है। कंपनी 12 महीने की वारंटी देती है और व्हाट्सएप या कॉल से रजिस्ट्रेशन कराने पर 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री में मिलती है। कीमत और साउंड के लिहाज से यह एक बेहतरीन विकल्प है।

5. Thomson Alpha 24 HD Ready Smart TV (कीमत ₹5,899)

HD Ready Smart TV की कीमत ₹5,899 है। इसमें 20W साउंड आउटपुट, Linux OS और HD डिस्प्ले मिलता है। यह 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी के साथ आता है। इस टीवी में 1366x768 पिक्सल का HD Ready डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार विजुअल क्वालिटी देता है। इसमें Linux ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे आप OTT ऐप्स और इंटरनेट से जुड़ी बेसिक स्मार्ट सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article