टेक एंड गैजेट्स

आ गया Vivo का धाकड़ फोन: मिलेंगे 12GB रैम, 32MP सेल्फी और 5,700mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Vivo T4R 5G में 6.77 इंच का फुल-HD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन 5 अगस्त से Vivo India के ई-स्टोर, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Image

Vivo T4R 5G (image-Vivo)

Vivo T4R 5G: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो टी4आर 5जी फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 32एमपी सेल्फी कैमरा और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। Vivo T4R 5G में 5,700mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में 50MP रियर कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।

Vivo T4R 5G: कीमत और उपलब्धता

Vivo T4R 5G की शुरुआती कीमत ₹19,499 रखी गई है, जो 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹21,499 और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹23,499 है। यह फोन 5 अगस्त से Vivo India के ई-स्टोर, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को ब्लू और सिल्वर रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Vivo T4R 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Vivo T4R 5G में 6.77 इंच का फुल-HD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 12GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। यह डिवाइस आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है।

कैमरा और बैटरी

Vivo T4R 5G में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा रियर साइड पर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है। खास बात यह है कि इसके फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article