टेक एंड गैजेट्स

Google I/O 2026 का शेड्यूल हुआ जारी, इस बार AI और Android पर फोक्सड रहेगा इवेंट

Google I/O 2026 में कंपनी AI के जरिए ऑटोमेटेड डेवलपमेंट टूल्स को लेकर कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। इस इवेंट की शुरुआत 19 मई को होगी जिसमें दो मुख्य कीनोट सेशन्स रखे जाएंगे।

Image

इवेंट खत्म होने के बाद 21 मई को Google अपने ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी जारी करेगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

टेक जायंट गूगल का डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट Google I/O 2026 जल्द ही आयोजित होगा। कंपनी की तरफ से इस इवेंट का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कंपनी इस इवेंट को 19 और 20 मई को आयोजित करने वाली है। इसे Mountain View से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अब तक सामने आई रिपोर्टके मुताबिक इस इवेंट में कंपनी इस साल के अपमकिंग प्रोजेक्ट की प्लानिंग की डिटेल्स सामने रखेगी। इस साल कंपनी का पूरा फोकस AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स पर रह सकता है।

Keynote की टाइमिंग

Google I/O 2026 में कंपनी AI के जरिए ऑटोमेटेड डेवलपमेंट टूल्स को लेकर कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। इस इवेंट की शुरुआत 19 मई को होगी जिसमें दो मुख्य कीनोट सेशन्स रखे जाएंगे। आपको बता दें कि पहला Google Keynote 19 मई को सुबह 10.00 बजे होगा। भारतीय समय के अनुसार आप इसे 10.30 बजे देख पाएंगे। दूसरा Developer Keynote दोपहर 1:30 PM PT पर होगा। भारतीय समयानुसार आप इसे सुबह 2 बजे देख सकेंगे।

अपने इन दोनों सेशन्स में कंपनी अपकमिंग नए प्रोडक्ट, फीचर्स और डेवलपर्स टूल्स को शो-केस कर सकती है। इसके साथ ही दो दिन के इस इवेंट में कंपनी लाइव डेमो और टेक्निकल सेशन्स भी शामिल करेगी। इस इवेंट में ज्यादातर फोकस सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर रह सकता है।

एंड्रॉयड डेवलपमेंट में भी होंगे बड़े ऐलान

रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार Google I/O 2026 में “agentic era” पर खास ज्यादा ध्यान रहने वाला है। कंपनी ऐसे टूल्स पेश कर सकती है जो AI की मदद से कोडिंग के रूटीन को ऑटोमेट कर पाएंगे। इसके अलावा एंड्रॉयड डेवलपमेंट में भी इवेंट के दौरान कुछ बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं। कंपनी कुछ ऐसे फीचर्स को ला सकती है जो ऐप डेपवलपमेंट से शुरुआती स्टेज से लेकर AI इंटीग्रेशन को आसान बनाएंगे।

इवेंट खत्म होने के बाद 21 मई को Google अपने ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी जारी करेगा। फिलहाल रजिस्ट्रेशन खुला है, जिसमें शामिल होकर यूजर्स Android, AI और Chrome से जुड़े नए अपडेट्स और स्किल्स सीख सकते हैं। कुल मिलाकर, इस साल का Google I/O डेवलपर्स के लिए AI आधारित टूल्स और आने वाली तकनीकों की झलक देने वाला खास इवेंट हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article