बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रेडमी की तरफ से हाल ही में बाजार में REDMI A7 Pro को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। आप आज यानी बुधवार से इस स्मार्टफोन की खरीदारी कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है।
अगर आप कम कीमत में एक ऐसा डिवाइस तलाश रहे हैं जिसमें आपको मल्टी टास्किंग के साथ साथ गेमिंग का एक्सपीरियंस मिल सके तो आप REDMI A7 Pro की तरफ जा सकते हैं। कम कीमत में यह स्मार्टफोन आपको कई सारे दमदार फीचर्स उपलब्ध कराता है। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।
Redmi A7 Pro 5G की कीमत
दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी ने Redmi A7 Pro 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको 4GB+64GB स्टोरेज और 4GB+128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। 64GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 11,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और वहीं 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 12,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आप बैंक डिस्काउंट और EMI का ऑफर लेकर इस स्मार्टफोन को और भी किफायती दाम में खरीद सकते हैं।
Redmi A7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Redmi A7 Pro 5G आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
- इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.9 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया है। डिस्प्ले में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
- इसमें आपको 4GB की रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।
- रेडमी के इस स्मार्टफोन में TÜV Rheinland Low Blue Light का सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको UNISOC T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
- इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
- अगर आप सेल्फी लवर हैं तो इसमें कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
- Redmi A7 Pro 5G को पावर देने के लिए 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें आपको 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
