टेक एंड गैजेट्स

सैटेलाइट इंटरनेट पर जियो-स्टारलिंक का विवाद होगा खत्म, ट्राई जल्द करेगा सैटकॉम स्पेक्ट्रम का फैसला

Satcom Spectrum In India: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान सैटकॉम स्पेक्ट्रम नियमों पर सिफारिश को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में लाहोटी ने कहा कि इसे ‘बहुत जल्द’ जारी किया जाएगा। ट्राई ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में कुछ सैटेलाइट आधारित वाणिज्यिक संचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने के नियमों और शर्तों पर एक खुली चर्चा पूरी की।

Image

satellite communication

Satcom Spectrum In India: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन ए के लाहोटी ने मंगलवार को कहा कि नियामक जल्द ही सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के नियमों पर सिफारिशें जारी करेगा। सरकार ट्राई की सिफारिशों का मूल्यांकन करेगी और उसके बाद सैटेलाइट संचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित करने पर फैसला करेगी। इससे देश में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाओं का रास्ता साफ होगा।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान सैटकॉम स्पेक्ट्रम नियमों पर सिफारिश को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में लाहोटी ने कहा कि इसे ‘बहुत जल्द’ जारी किया जाएगा। ट्राई ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में कुछ सैटेलाइट आधारित वाणिज्यिक संचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने के नियमों और शर्तों पर एक खुली चर्चा पूरी की।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे दूरसंचार सेवा प्रदाता चाहते हैं कि स्पेक्ट्रम केवल नीलामी के जरिये आवंटित किया जाना चाहिए। हालांकि, एलन मस्क की स्टारलिंक, अमेजन का प्रोजेक्ट कुइपर और अन्य उपग्रह संचार कंपनियां सैटकॉम स्पेक्ट्रम के प्रशासनिक आवंटन का समर्थन करती हैं।

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article