मार्च का महीना भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी शानदार रहने वाला है। इस महीने कई सारे स्मार्टफोन्स बाजार में दस्तक देने वाले हैं। इसी कड़ी में टेक्नो ने भी भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का टेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Pop X है। यह टेक्नो का एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है लेकिन इसमें कुछ ऐसे शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं जो महंगे प्रीमियम फोन्स में भी देखने को नहीं मिलते। इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और IP64 की रेटिंग मिलती है।
Tecno Pop X दूसरे नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से काफी अलग रहने वाला है। कंपनी ने इसमें एक यूनिक फीचर भी दिया है जिसकी मदद से आप बिना सेलुलर नेटवर्क के भी आसपास मौजूद लोगों के साथ कॉल कर पाएंगे। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
Tecno Pop X की कीमत और डिस्काउंट ऑफर
टेक्नो ने अपने लेटेस्ट Tecno Pop X फोन को भारतीय बाजार में 8,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में 4GB तक की रैम और 64GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको Chilly Green और Flare White रंग का ऑप्शन मिलता है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और दूसरे रिटेल शॉप्स से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इसे 7,749 रुपये में खरीदने का शानदार मौका ग्राहकों को दे रही है।
Tecno Pop X के स्पेसिफिकेशन्स
- Tecno Pop X में कंपनी ने डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट दिया है।
- स्मार्टफोन में आपको 6.75 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको 12nm बेस्ड ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है।
- फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है।
- पानी से सेफ रखने के लिए स्मार्टफोन में IP64 रेटिंग दी गई है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए टेक्नो ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है।
