स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला की तरफ से भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको काफी कुछ ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने इसे 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें आपको पावरफुल चिपसेट और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के लिए DSLR लेवल का शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है।
अगर आप एक मल्टी टास्किंग, कैमरा सेंट्रिक और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Fusion एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें मिलने वाली कर्व्ड डिस्प्ले आपको वीडियो स्ट्रीमिंग का शानदार एक्सीपिरियंस देने वाला है।
Motorola Edge 70 Fusion की कीमत
Motorola Edge 70 Fusion को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 8GB + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। इसका दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसे 32,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।
Motorola Edge 70 Fusion में आपको लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। बैंक ऑफर के साथ आप इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स
Motorola Edge 70 Fusion में आपको 6.78-इंच का Super HD डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1,272×2,772 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले में आपको 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क के लिए इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करात है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 3 ओएस अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
Motorola Edge 70 Fusion का कैमरा
Motorola Edge 70 Fusion में आपको शानदार डीएसएलआर लेवल का कैमरा मिलने वाला है। स्मार्टफोन में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर भी मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन से आप 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।
