टेक एंड गैजेट्स

भारत में आईफोन केसिंग बनाएगा Tata, हाईटेक मशीनें बना रही कंपनी

Tata To Build iPhone Casing In India: जो कोई भी भारत में फोन या टैबलेट बनाना चाहता है उसे केसिंग की आवश्यकता होती है और यदि वे एप्पल के कड़े स्टैंडर्ड का पालन करने में सक्षम हैं तो यह अपने आप में एक हाई क्वालिटी वाली मशीन होगी।

Image

Tata To Build iPhone Casing In India

Photo : Twitter

Tata To Build iPhone Casing In India: एप्पल आईफोन की एन्क्लोजर असेंबल करने वाली एक महत्वपूर्ण कंपनी बनने के बाद टाटा भारत में आईफोन केसिंग बनाने के लिए काम कर रही है। ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अब इन आईफोन की केसिंग बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली "बहुत परिष्कृत" और कॉम्प्लेक्स हाई-प्रीशियल मशीनें को आंतरिक रूप से विकसित करने पर काम कर रही है।

भारत में आईफोन केसिंग बनाएगी कंपनी

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में आईफोन केसिंग बनाने और इसकी क्षमताएं विकसित करने के लिए दो भारतीय निर्माताओं के साथ समझौता किया है। कंपनी की भविष्य में इन जटिल मशीनों का निर्यात भी करने की योजना है। बता दें कि अब तक टाटा इन्हें चीन से आयात करता था।

मशीनरी का उपयोग कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए किया जाएगा, जिसमें Apple जैसी ग्लोबल कंपनी भी शामिल है। इस कदम से 2025 के लक्ष्य तक सरकार के 300 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

ईटी ने जिन विशेषज्ञों से बात की, उन्होंने कहा कि इससे भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम को भी भारी बढ़ावा मिल सकता है। एचसीएल के सह-संस्थापक अजय चौधरी ने ईटी को बताया, ''हर कोई केसिंग चाहता है।''

अगर टाटा समूह इन मशीनों को भारत में बनाने में सक्षम हैं, तो यह एक इंडस्ट्री बनाएगा क्योंकि बहुत से लोग केसिंग चाहते हैं। जो कोई भी भारत में फोन या टैबलेट बनाना चाहता है उसे केसिंग की आवश्यकता होती है और यदि वे एप्पल के कड़े स्टैंडर्ड का पालन करने में सक्षम हैं तो यह अपने आप में एक हाई क्वालिटी वाली मशीन होगी।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article