टेक एंड गैजेट्स

Surya Grahan on October 25, 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, घर बैठे कैसे देख सकते हैं लाइव

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 14, 2023, 09:10 AM IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) October 2023 Date and Time in India: साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज यानी 14 अक्टूबर को लगेगा। आइए जानते हैं भारत में आप घर बैठे मोबाइल-लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं सूर्य ग्रहण का नजारा। यहां जानें पूरा प्रोसेस-

Image

Surya Grahan Solar Eclipse October 2023

Surya Grahan October 2023 Date and Time: ज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष तक सूर्य ग्रहण एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है। धार्मिक ग्रंथों में सूर्य ग्रहण की घटना को अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। यह ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा, जो अश्विन माह की अमावस्या तिथि पर लगेगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। शनिवार 14 अक्टूबर को रात में 8:34 से यह ग्रहण शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा। अश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण रहेगा जो भारत में नहीं लगेगा।

सूर्यग्रहण एक वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों प्रकार की घटना है। इसे वैज्ञानिक रूप से समझें तो जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तो उसे सूर्यग्रहण कहते हैं। हालांकि इस समय चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता जिस वजह से ही इसे आंशिक सूर्यग्रहण भी कहा जाता है। चंद्रमा, पृथ्वी की परिक्रमा करते समय, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य अवरुद्ध हो जाता है और सूर्य का प्रकाश हम तक नहीं पहुंच पाता है।

How to watch Solar Eclipse

इसरो ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूर्यग्रहण देख सकते हैं। आप Timeanddate.com पर जाकर सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। ये वेबसाइट ग्रहण देखने के लिए सबसे विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट और YouTube चैनल दोनों पर होगी। सूर्य ग्रहण देखने के लिए आप NASA के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

Surya Grahan Kaise Dekhe

  • सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से बिल्कुल भी ना देखें।
  • सलाह दी जाती है कि सूर्यग्रहण को अपने धूप के चश्मे से भी न देंखे।
  • आपको मोबाइल फोन से भी डायरेक्ट फोटो नहीं खींचनी चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर का यूज करें।

भारत में नहीं देखा दिखाई

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राजील, पेरु और उरुग्वे जैसे देशों में दिखाई देगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article