टेक एंड गैजेट्स

Galaxy S24 Series Camera Features: में मिलेगा AI सपोर्ट वाला कैमरा, कंपनी ने दिखाई गैलेक्सी एआई की पावर

Galaxy S24 Series Camera Features: गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को S23 अल्ट्रा के मुकाबले दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। नए फोन में 8K में शूटिंग के दौरान 5x जूम और सिंगल टेक में 10x जूम का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही इसमें 5x जूम के साथ पोर्ट्रेट शूट करने की सुविधा भी मिल सकती है।

Image

Samsung Galaxy S24 Series

Photo : Twitter

Galaxy S24 Series Camera Features: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग अपने नई फ्लैगशिप फोन सीरीज सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज को 17 जनवरी को पेश किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज एआई की क्षमताओं से लैस किया जाएगा। कंपनी ने आगामी लाइनअप को टैगलाइन "जूम विद गैलेक्सी एआई" के साथ पोस्ट किया है और एआई जूम की पावर को भी दिखाया है। यानी गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा में शानदार कैमरा फीचर होने की उम्मीद है।

जूम विद गैलेक्सी एआई (Zoom with Galaxy AI)

सैमसंग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी एआई द्वारा सपोर्ट वाले गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा की नई जूम क्षमताओं को डिस्प्ले किया है। कंपनी ने कुल तीन वीडियो पोस्ट किए हैं। पहले वीडियो में एक कैमरा लेंस गर्म हवा के गुब्बारे पर जूम करके टोकरी के अंदर बैठे लोगों को दिखाता है। इसमें हाई लेवल डिटेल्स के साथ जूम लेवल को दिखाया गया है। यह ISOCELL Zoom Anyplace फीचर हो सकता है।

वहीं दूसरा और तीसरा वीडियो में गैलेक्सी एआई इमेजिंग टेक्नोलॉजी की एन्लार्जिंग ट्रिक को दिखाती हैं। ये फोटोग्राफी फीचर्स यूजर्स को बिना किसी क्वालिटी और रिजॉल्यूशन से समझौता किए बिना फोटो के ऑब्जेक्ट को एनलार्ज करने की सुविधा देंगे।

ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन में मिलेगा वर्चुअल रियलिटी का मजा, क्वालकॉम लाया नया VR स्नैपड्रैगन चिपसेट

Galaxy S24 Series: कैमरा सेटअप

लीक के मुताबिक, फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में AI-सपोर्ट ऑब्जेक्ट-अवेयर इंजन के साथ 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP2 सेंसर वाला क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 10x ऑप्टिकल क्वालिटी वाला 50 मेगापिक्सल सेंसर और 10x टेलीफोटो लेंस के साथ 10 मेगापिक्सल सेंसर मिल सकता है।

उम्मीद है कि गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को S23 अल्ट्रा के मुकाबले दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। नए फोन में 8K में शूटिंग के दौरान 5x जूम और सिंगल टेक में 10x जूम का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही इसमें 5x जूम के साथ पोर्ट्रेट शूट करने की सुविधा भी मिल सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article