Samsung Galaxy Z Flip5 Price Drop: पिछले कुछ सालों में फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अगर आप सिर्फ महंगे होने की वजह से स्टाइलिश फ्लिप फोन को नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपके पास शानदार मौका है। अमेजन में Great Freedom Festival Sale लाइव हो चुकी है और इस सेल में आप प्रीमियम फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन को बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज में खरीद सकते हैं। अमेजन ने अपनी नई सेल में Samsung Galaxy Z Flip5 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे इसकी रियल प्राइस से करीब आधे दाम में खरीद सकते हैं।
साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग (Samsung) के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी के फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से काफी ज्यादा है। ऐसे में अधिकांश लोग इन्हें खरीदने के लिए डिस्काउंट ऑफर (Discount Offer) का इंतजार करते हैं। अगर आप भी सैमसंग के फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे तो अब आप सेल ऑफर(Sale Offer) में सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको Samsung Galaxy Z Flip5 की नई कीमत और उसके फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip5 की धड़ाम हुई कीमत
अमेजन अपनी फ्रीडम फेस्टिवल सेल ऑफर में Samsung Galaxy Z Flip5 के टॉप वेरिएंट यानी 512GB वाले मॉडल पर बड़ा डिस्काउंट दे रहा है। इस फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत अमेजन पर 1,13,999 रुपये है। हालांकि अब आप इसे लगभग-लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन इस 512GB वाले वेरिएंट पर ग्राहकों को फ्लैट 40% का डिस्काउंट दे रहा है। इस प्राइस कट के बाद इस फ्लिप स्मार्टफोन को आप सिर्फ 67,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
अगर आप बैंक ऑफर का लाभ लेते हैं तो इस प्रीमियम स्मार्टफोन को और भी कम दाम में खरीद पाएंगे। अमेजन Samsung Galaxy Z Flip5 पर ग्राहकों को 2,037 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। इसके अलावा आपको सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। अमेजन अपने ग्राहकों को इसे EMI पर खरीदने का भी ऑप्शन दे रहा है।
इस ऑफर में होगी भारी बचत
अमेजन ग्राहकों को Samsung Galaxy Z Flip5 512GB की खरीदारी पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराकर भारी भरकम बचत कर सकते हैं। अमेजन एक्सचेंज ऑफर में 47, 150 रुपये तकी सेविंग का मौका दे रहा है। अगर आप इस ऑफर में 20 हजार रुपये की भी सेविंग कर लेते हैं तो आपको सैमसंग का यह फ्लिप स्मार्टफोन 40 हजार रुपये से कम कीमत में मिल जाएगा। कंपनी आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन के आधार पर एक्सचेंज वैल्यू निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy Z Flip5 के फीचर्स
- Samsung Galaxy Z Flip5 के एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। इसमें आपको बैक में ग्लास दिया गया है।
- इसमें आपको इनर साइड में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड भी कर सकते हैं।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेर दिया है।
- इसमें फ्लिप फोन
Amazon Sale: 22 हजार रुपये में iPhone 15 256GB को खरीदने का शानदार मौका, चूके तो पछताते रहेंगेमें आपको 8GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। - फोटोग्राफी के लिए इसमें 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
