टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S26 सीरीज के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या होंगे खास फीचर्स

प्रोसेसर के तौर पर फोन में क्षेत्र के अनुसार Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही यह फोन S Pen सपोर्ट और 5400mAh बैटरी के साथ आएगा।

Image

Samsung Galaxy S26/photo-samsung

सैमसंग ने अपनी Q3 2025 अर्निंग्स कॉल के दौरान आगामी Galaxy S26 सीरीज में बड़े एआई (AI), परफॉर्मेंस और कैमरा अपग्रेड्स का संकेत दिया था। अब एक टिप्स्टर ने इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के पूरे स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी सीरीज में बड़े सेंसर और बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा: कैमरा और डिस्प्ले में बड़ा बदलाव

टिप्स्टर Alchimist Leaks के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का Quad HD OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो नए M14 OLED पैनल पर आधारित होगा। इसमें एआई आधारित प्राइवेसी-स्क्रीन फीचर भी दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सिस्टम होगा जिसमें 200MP का अपग्रेडेड मेन सेंसर, नया अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) और चौथा कैमरा 12MP या 50MP 3x लेंस हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में क्षेत्र के अनुसार Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही यह फोन S Pen सपोर्ट और 5400mAh बैटरी के साथ आएगा।

Galaxy S26 और S26+ में क्रमशः 6.3-इंच और 6.7-इंच Quad HD M14 OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का अपग्रेडेड मेन सेंसर (1/1.3 या 1/1.56-इंच), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP 3x टेलीफोटो कैमरा होगा। दोनों डिवाइसों में भी वही Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। बैटरी क्षमता की बात करें तो S26 में 4300mAh और S26+ में 4900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

नई स्लिम मॉडल की तैयारी, S26 Edge की जगह

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग ने Galaxy S26 Edge के विकास को रद्द कर दिया है, लेकिन कंपनी एक नया और भी स्लिम मॉडल पेश करने की तैयारी में है। इस नए वेरिएंट में 6.6-इंच का Quad HD M14 OLED डिस्प्ले होगा, जो S26 और S26+ के बीच का विकल्प बनेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article