टेक एंड गैजेट्स

iPhone लॉन्च होते ही सैमसंग ने कर दिया खेला, 20 हजार रुपये सस्ता किया सबसे दमदार फोन

Samsung Galaxy S24 Ultra Price Cut: ग्राहक 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। यह डील सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। इसे टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम वॉयलेट, टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम येलो रंग में खरीद सकते हैं।

Image

Samsung Galaxy S24 Series

Samsung Galaxy S24 Ultra Price Cut: आईफोन 16 सीरीज के लॉन्च के बाद ही सैमसंग ने अपने सबसे दमदार स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा की कीमत कम कर दी है। कंपनी इस फोन को सीधे 20 हजार रुपये डिस्काउंट पर बेच रही है। S24 अल्ट्रा, जिसकी कीमत आमतौर पर 1,29,900 रुपये होती है, प्रमोशनल सेल ऑफर की बदौलत 1,09,999 रुपये में आपका हो सकता है। चलिए जानते हैं इस फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

सैमसंग का विशेष ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा सीमित अवधि के ऑफर के तहत सिर्फ 1,09,999 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन को मूल रूप से 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। प्रभावी कीमत में 8,000 रुपये का तत्काल कैशबैक और 12,000 रुपये का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस शामिल है, इस प्रकार कुल 20,000 रुपये की छूट होगी।

24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI

कंपनी ने यह भी कहा कि ग्राहक 12,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी पा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। यह डील सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। यानी 5 हजार से भी कम की मासिक कीमत पर आप सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा को अपना बना सकते हैं। फोन को टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम वॉयलेट, टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम येलो रंग में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy S24 Ultra की खासियत

सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में दमदार कैमरा और बड़ी शानदार डिस्प्ले मिलती है। इसमें एक S-पेन भी है जो गेस्टर को भी सपोर्ट करती है। इसमें 120 डिग्री FOV वाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, OIS वाला 200MP का वाइड कैमरा और 5x और 3x ऑप्टिकल जूम ऑप्शन वाले टेलीफोटो कैमरे और 12MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। फोन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। फोन में AI फीचर्स का भी सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article