टेक एंड गैजेट्स

Happy Hindi Diwas 2024 Whatsapp Video Status: सोशल मीडिया पर हिंदी दिवस को बनाएं खास, जानें शुभकामना भेजने का स्पेशल तरीका

Happy Hindi Diwas 2024 Video Status Download in Hindi: "मन की भाषा, प्रेम की भाषा, हिंदी है भारत जन की भाषा। हिंदी दिवस की बधाई !" ये तरीका अब पुराना हो गया है। यहां हम आपको सोशल मीडिया पर हिंदी दिवस की बधाई देने का खास तरीका बता रहे हैं।

Image

Happy Hindi Diwas 2024 whatsapp Video Status Download

Happy Hindi Diwas 2024 Video Status Download: हिंदी दिवस का दिन भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी भाषा के उत्सव को समर्पित है। यह भारत की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की आधारशिला है। हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा और मंदारिन चीनी और अंग्रेजी के बाद दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। आज (14 सितंबर को) हिंदी दिवस है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको हिंदी दिवस पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Happy Hindi Diwas 2024 Whatsapp Video Status Download: वीडियो स्टेटस से दें बधाई

हिंदी दिवस 2024 पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए बधाई देना सबसे अच्छा विकल्प है। हिंदी दिवस के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करें और 'Happy Hindi Diwas 2024 Whatsapp Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। आपको सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना है।

Happy Hindi Diwas 2024 whatsapp Video Status Download: इन स्टेप से हो जाएगा काम आसान

सबसे पहले अपने स्टेटस ऐप को ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Hindi Diwas लिखें और सर्च करें।

यहां आपको हिंदी दिवस 2024 के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।

अब आप यहां से अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे स्टेटस पर लगा सकते हैं।

यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।

Happy Hindi Diwas 2024 status, Post, message

1. मन की भाषा, प्रेम की भाषा

हिंदी है भारत जन की भाषा !

हिंदी दिवस की बधाई !

2. हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है,

जो अ अनपढ़ से शुरू होकर

ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है !

हिंदी दिवस 2024 की बधाई!

3. हर दिल में बसे है हिंदी, हर जुबां पर ये नाम,

हिंदी से ही रोशन होगा, अपना देश, अपना धाम।

हिंदी दिवस 2024 की बधाई!

4. प्यार-मोहब्बत और अपनापन

जिससे जुड़ी हर आशा है

मिश्री से भी मीठी है जो

वो हमारी हिंदी भाषा है।

हिंदी दिवस की बधाई !

5. बिछड़ जाएंगे अपने हमसे,

अगर अंग्रेजी टिक जाएगी,

मिट जाएगा वजूद हमारा,

अगर हिंदी दिल से मिट जाएगी।

हिंदी दिवस 2024 की बधाई!

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article