टेक एंड गैजेट्स

भारत में इतनी होगी Samsung Galaxy S24 Series की कीमत, डिस्काउंट के साथ फीचर्स-कैमरा भी जानें

Samsung Galaxy S24 Series Price In India: फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। S24 अल्ट्रा में 6.8 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Image

Samsung Galaxy S24 Series

Samsung Galaxy S24 Series Price In India: सैमसंग ने बुधवार को अपने नए गैलेक्सी S24 सीरीज फोन को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत गैलेक्सी S24, S24+ और S24 अल्ट्रा शामिल हैं। आज कंपनी ने इस तीनों फोन की भारतीय कीमत की घोषणा कर दी है। भारत में गैलेक्सी एस 24 सीरीज की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। बता दें कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। S24 अल्ट्रा में 6.8 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और कलर ऑप्शन के बारे में...

Samsung Galaxy S24 की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S24 को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस कीमत पर 8GB + 256GB वेरियंट मिलता है। वहीं 8GB + 512GB मॉडल की कीमत भारत में 89,999 रुपये है। गैलेक्सी S24 एम्बर येलो, कोबाल्ट वॉयलेट और ओनिक्स ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy S24 Plus की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S24+ को 12GB + 256GB वेरियंट की कीमत 99,999 रुपये जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,09,999 रुपये है। गैलेक्सी S24+ को कोबाल्ट वॉयलेट और ओनिक्स ब्लैक रंग में पेश किया गया है। फोन सैफायर ब्लू और जेड ग्रीन रंगों में भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की कीमत 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरियंट के लिए 1,29,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं इसके 12GB + 512GB की कीमत 1,39,999 रुपये और 12GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। हैंडसेट टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम वॉयलेट और टाइटेनियम ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन को ऑनलाइन खरीदने वालों को तीन विशेष कलर ऑप्शन- टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम ग्रीन और टाइटेनियम ऑरेंज मिलते हैं।

Samsung Galaxy S24 सीरीज बुकिंग और ऑफर्स

गैलेक्सी S24 सीरीज के सभी स्मार्टफोन को आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया गया है। गैलेक्सी S24 अल्ट्रा और गैलेक्सी S24+ की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 22,000 रुपये का लाभ मिलेगा। यदि आप 256GB ऑप्शन को प्री-बुक करते हैं तो लाभ में 512GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। आपको 12,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी मिलता है। गैलेक्सी S24 पर 15,000 रुपये का लाभ मिलेगा, जिसमें केवल अपग्रेड बोनस शामिल है।

आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले आधिकारिक भारत वेबसाइट पर सैमसंग लाइव इवेंट के दौरान गैलेक्सी एस24 सीरीज को प्री-बुक करने पर सैमसंग 4,999 रुपये का फ्री में वायरलेस चार्जर डुओ भी दे रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article