टेक एंड गैजेट्स

आधी कीमत में मिल रहा SAMSUNG Galaxy S23 FE, DSLR जैसा है कैमरा, जानें ऑफर्स

SAMSUNG Galaxy S23 FE Price cut in india: गैलेक्सी एस 23 FE में 6.4 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। कैमरा और कॉम्पैक्ट डिजाइन इस फोन का हाईलाइट है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है।

Image

Samsung Galaxy S23 FE

SAMSUNG Galaxy S23 FE Price cut in india: सैमसंग गैलेक्सी S23 एफई को पिछले साल ही भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस फोन के साथ तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। फोन को अब आधी से भी कम कीमत पर बेचा जा रहा है। 79,999 रुपये शुरुआती कीमत वाले इस फोन को आप 40 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन के साथ दमदार कैमरा और डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। इस फोन का डिजाइन भी काफी शानदार है।

SAMSUNG Galaxy S23 FE: ऑफर और कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S23 FE की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है लेकिन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं 84,999 रुपये कीमत वाले 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 46,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ 38,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और बैंड डिस्काउंट भी मिल रहा है। यानी फोन को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

SAMSUNG Galaxy S23 FE: स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस 23 FE में 6.4 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस और HDR10+ का सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। इसमें सैमसंग एक्सिनोस 2200 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक UFS 4.0 की स्टोरेज पैक की गई है।

SAMSUNG Galaxy S23 FE: कैमरा और बैटरी

कैमरा और कॉम्पैक्ट डिजाइन इस फोन का हाईलाइट है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 4500 एमएएच की बैटरी और 25 वॉच की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article