टेक एंड गैजेट्स

आधी से भी कीमत पर मिल रहा Galaxy S21 FE 5G, DSLR जैसा है कैमरा

SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G Price Cut: फोन में तीन रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 12MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और 30x स्पेस जूम साथ 8MP का टेली फोटो कैमरा मिलता है।

Image

Samsung Galaxy S21 FE 5G

Photo : Times Now Digital

SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G Price Cut: यदि आप कम कीमत में फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग के Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन को आधी से भी कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध किया गया है। 74,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को 62% डिस्काउंट के साथ 28,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन के साथ आपको सीधा 46 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। गैलेक्सी एस21 एफई 5जी के साथ फ्लैगशिप लेवल का कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलता है।

SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G कीमत और डिस्काउंट

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी को 62% डिस्काउंट के साथ 28,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला फोन आता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके साथ HDFC कार्ड पर 10% का डिस्काउंट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिल रहा है। फोन पर 20,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी फोन के साथ काफी पैसे बचाए जा सकते हैं।

SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस फोन के साथ एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ कंपनी 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट देती है। फोन में 6.4 इंच फुल एचडी+ डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलता है, इसके साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। इसमें कंपनी का Exynos प्रोसेसर मिलता है।

SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G कैमरा और बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G में तीन रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 12MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और 30x स्पेस जूम साथ 8MP का टेली फोटो कैमरा मिलता है। इसके साथ सेल्फी के लिए 32MP कैमरा सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G में 4,500mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article