टेक एंड गैजेट्स

Disney+ Hotstar को खरीद रहा JioCinema? यूजर्स की होगी मौज

JioCinema Disney+ Hotstar Deal: इस डील से जियो, ओटीटी प्लेटफार्म सोनी, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा करेगा। रिलायंस के पास अपनी मीडिया और मनोरंजन इकाई Viacom18 के माध्यम से पहले से ही कई टीवी चैनल और स्ट्रीमिंग ऐप जियो सिनेमा हैं। इसका भी जियो को फायदा मिलेगा।

Image

JioCinema Disney+ Hotstar Deal

Photo : Times Now Digital

JioCinema Disney+ Hotstar Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी भारत में अपनी ओटीटी सर्विस के लिए डील करने वाली हैं। कथित तौर पर जियो के स्वामित्व वाला ओटीटी प्लेटफार्म JioCinema,Disney+ Hotstar को खरीदने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डील फरवरी तक पूरा होने की संभावना है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले समूह ने जनवरी के अंत कर इस प्रोसेस को पूरा करने का टारगेट बनाया है।

JioCinema का होगा Disney+ Hotstar

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डील में शेयर और नकदी में रिलायंस के पास 51% हिस्सेदारी होगी और डिज्नी के पास शेष 49% हिस्सेदारी होगी। यानी Disney+ Hotstar, JioCinema के अंदर काम कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी ने इस डील के लिए एक नॉन-बाइंडिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

लंदन में हुई कंपनियों की बैठक

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों के अधिकारी ओटीटी डील पर चर्चा करने के लिए लंदन में मिले थे। इन ओटीटी प्लेटफार्म को वायाकॉम18 की नई यूनिट के अंदर शामिल किया जा रहा है, जो स्टॉक स्वैप के माध्यम से स्टार इंडिया का कंट्रोल लेगा। इस डील के लिए दोनों कंपनियों ने बिजनेस में 1 बिलियन डॉलर से 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। उम्मीद है कि इसके बोर्ड में रिलायंस और डिज्नी से समान संख्या में निदेशक शामिल होंगे।

इस डील से यूजर्स को क्या फायदा?

गौरतलब है कि भारत में JioCinema और Disney+ Hotstar प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वी हैं। हाल ही में जियो सिनेमा ने क्रिकेट टूर्नामेंट IPL का फ्री में स्ट्रीम किया था, जिसके बाद Hotstar को भी अपनी सर्विस का फ्री एक्सेस देना पड़ा था। यदि यह डील होती है तो यह ओटीटी प्लेटफार्म सोनी, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा करेगा। रिलायंस के पास अपनी मीडिया और मनोरंजन इकाई Viacom18 के माध्यम से पहले से ही कई टीवी चैनल और स्ट्रीमिंग ऐप जियो सिनेमा हैं। इसका भी जियो को फायदा मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article