टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh की बैटरी के अलावा 50MP का कैमरा भी

Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz तक की स्पीड देता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित OneUI 8 पर काम करता है। कंपनी ने 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ी बात है।

Image

Samsung Galaxy M17e 5G Launched in India

Samsung Electronics ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की M सीरीज का लेटेस्ट फोन है, जो बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और स्मूद डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन आज दोपहर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,499 है। यह कीमत 1,250 रुपये के शुरुआती डिस्काउंट के बाद की है। फोन दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

डिस्प्ले और डिजाइन

Samsung Galaxy M17e 5G में 6.58 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देती है। साथ ही, फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz तक की स्पीड देता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित OneUI 8 पर काम करता है। कंपनी ने 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ी बात है। इस स्मार्टफोन में 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy M17e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p पर वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने का दावा करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article