टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy M14: शाओमी, रेडमी सबके उड़ेंगे होश, Samsung लाया नया सस्ता 5G फोन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 17, 2023, 08:03 PM IST

Samsung Galaxy M14 Launched: सैमसंग ने अपने नए 5G फोन गैलेक्सी M14 (Samsung Galaxy M14) को भारत में लॉन्च हो गया है। ये सैमसंग का बजट रेंज में नया 5G फोन है।

Image

Samsung Galaxy M14

Samsung Galaxy M14 Launched: सैमसंग ने अपने नए 5G फोन गैलेक्सी M14 (Samsung Galaxy M14) को भारत में लॉन्च हो गया है। ये सैमसंग का बजट रेंज में नया 5G फोन है। गैलेक्सी एम14 को गैलेक्सी एम13 के अपग्रेडेशन के तौर पर लाया गया है। इस फोन को पहले यूरोपीय बाजार में लाया गया था और अब इसे भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। फोन को भारत में 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले पैनल और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Samsung Galaxy M14 5G की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी को ब्लू, डार्क ब्लू और सिल्वर कलर में पेश किया गया है। फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 13,490 रुपये और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। फोन को 21 अप्रैल से सैमसंग की वेबसाइट, अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M14 5G का डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल है, जो (2,408 x 1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5 मिलता है। फोन में 128GB स्टोरेज के साथ 4GB और 6GB रैम ऑप्शन मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Samsung Galaxy M14 5G की बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, इसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, फोन में बॉक्स के साथ चार्जर नहीं मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, NFC और GPS के साथ USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy M14 5G का कैमरा

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर और PDAF के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। फोन में मैक्रो और डेप्थ शॉट्स के लिए दो 2 मेगापिक्सल सेंसर से लैस किया गया है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन के साथ 1080p रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article