Samsung Galaxy M05: यदि आप नया किफायती स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग ने अपना नया किफायती Samsung Galaxy M05 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है। फोन मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट, 5000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आता है। इसमें एचडी+ डिस्प्ले भी मिलती है।
Samsung Galaxy M05 Price: स्टोरेज और कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M05 स्लीक मिंट ग्रीन रंग में आता है। इसकी सिंगल 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी M05 सैमसंग वेबसाइट, अमेजन और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy M05 Specs: डिस्प्ले और पावर
सैमसंग गैलेक्सी M05 में 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 1600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन है। इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और एंड्रॉइड 14 ओएस मिलता है। फोन के साथ 2 साल के ओएस और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
मिलेगा डुअल कैमरा सेटअप
सैमसंग गैलेक्सी के किफायती फोन में आपको 2 रियर कैमरे मिलते हैं। प्राइमरी कैमरा 50MP का है और 2MP का डेप्थ सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट। फोन में 5G नहीं है।
