टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने एक साथ लॉन्च किए दो नए 5G फोन, डिस्प्ले-बैटरी सब दमदार, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G Launched In India: सैमसंग A सीरीज के दोनों लेटेस्ट फोन 6.6 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी A35 में एक्सीनॉस 1380 और A55 में एक्सीनॉस 1480 प्रोसेसर मिलता है।

Image

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G Launched In India: सैमसंग ने भारत में एक साथ दो नए 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी ए55 5जी (Samsung Galaxy A55 5G) और गैलेक्सी ए35 5जी (Galaxy A35 5G) को लॉन्च कर दिया है। नए गैलेक्सी ए-सीरीज स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मिलता है। गैलेक्सी A55 5G और गैलेक्सी A35 5G एंड्रॉयड 14 के साथ आते हैं और कंपनी इन्हें चार साल के एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल के सुरक्षा पैच भी देने वाली है। दोनों फोन 5,000mAh बैटरी से लैस हैं।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G: कीमत

हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। 14 मार्च को इन फोन की कीमत की घोषणा की जाएगी। गैलेक्सी A35 की शुरुआती कीमत 34,000 रुपये और गैलेक्सी A55 की कीमत 43,000 रुपये हो सकती है। गैलेक्सी A55 5G को ऑसम आइस ब्लू और ऑसम नेवी शेड्स के अलावा 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया है। वहीं गैलेक्सी A35 5G ऑसम आइस ब्लू, ऑसम नेवी और ऑसम लिलैक कलर ऑप्शन और 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, और 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग A सीरीज के दोनों लेटेस्ट फोन 6.6 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी A35 में सैमसंग एक्सीनॉस 1380 प्रोसेसर और A55 में सैमसंग एक्सीनॉस 1480 प्रोसेसर मिलता है।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G: कैमरा और बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी A55 5जी में 50MP+12MP+5MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी A35 5जी में 50MP+8MP+5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी पैक की गई है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article