टेक एंड गैजेट्स

रिपब्लिक डे सेल में भारी डिस्काउंट पर मिल रहे Samsung के ये 5G स्मार्टफोन, देखें ऑफर

Samsung Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G Price Cut: सैमसंग ने गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G पर 3,500 रुपये की तत्काल छूट मिल रही है। कंपनी वर्तमान में एक्सिस बैंक कार्ड के माध्यम से खरीदारी पर 2,000 रुपये तक का बैंक-आधारित ऑफर दे रही है।

Image

Samsung Galaxy A34 5G

Samsung Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G Price Cut: यदि आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है। रिपब्लिक डे के मौके पर सैमसंग फोन को भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले यूजर्स 2,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।

Samsung फोन पर ऑफर और कीमत

सैमसंग ने गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G पर 3,500 रुपये की तत्काल छूट मिल रही है। कंपनी वर्तमान में एक्सिस बैंक कार्ड के माध्यम से खरीदारी पर 2,000 रुपये तक का बैंक-आधारित ऑफर दे रही है। गैलेक्सी A34 5G अब 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट को 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन के साथ 1,500 रुपये बैंक ऑफर + 3,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी A34 5G को ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम वॉयलेट और ऑसम सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

वहीं 38,999 रुपये कीमत वाले गैलेक्सी A54 5G को 33,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वर्जन मिलता है। वहीं 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वर्जन को 35,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी A54 5G ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट शेड्स में आता है। दोनों फोन को Samsung.com, खुदरा स्टोर और अन्य ऑनलाइन वेबसाइट्स से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G: फीचर्स और कैमरा

गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन में वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग मिलता है। दोनों स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। गैलेक्सी A54 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और गैलेक्सी A34 5G में OIS के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। गैलेक्सी A54 के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article