टेक एंड गैजेट्स

Samsung लेकर आ रहा है दो धमाकेदार स्मार्टफोन, बाजार में एंट्री से पहले यहां हुए लिस्ट

Samsung अपने करोड़ों फैंस के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को हाल ही में IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स को मिडरेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

Image

सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन्स में मिलेंगे दमदार फीचर्स।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग के करोड़ों फैंस के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स ला रही है। सैमसंग के अपमकिंग स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन्स पिछले कई महीनों से चर्चा में बने हए हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि जल्द ही ये बाजार में देखने को मिल सकते हैं। हाल ही में दोनों स्मार्टफोन्स को सिंगापुर के सर्टिफिकेशन वेबसाइट IMDA पर स्पॉट किया गया है।

Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 की सर्टिफिकेशन वेबसाइट के बाद इनके मॉडल नंबर्स का खुलासा हो गया है। IMDA से पहले इन स्मार्टफोन्स को गूगल प्ले कंसोल समेत दूसरे सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा जा चुका है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक इन स्मार्टफोन्स को वेबसाइट पर A376B/DS व SM-A576B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy A37 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

अगर पिछली लीक सही हों, तो सैमसंग गैलेक्सी A37 में Exynos 1480 चिपसेट दिया जा सकता है, जो फोन को जल्दी और स्मूथली चलाने में मदद करेगा। इसमें 6GB रैम होने की संभावना है। कैमरे की बात करें तो, इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो लेंस हो सकता है। इसके अलावा, यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करेगा।

Samsung Galaxy A57 के स्पेसिफिकेशन

लेटेस्ट लीक्स की मानें तो सैमसंग अपने अपकमिंग Samsung Galaxy A57 को बाजार में 6.6 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ बाजार में पेश कर सकता है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी 120Hz का रिफ्रेश रेट दे सकती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको Exynos 1680 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

इस स्मार्टफोन में आपको 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलने की संभावना है।स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें आपको 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article