टेक एंड गैजेट्स

7,499 रुपये में लॉन्च हुआ पावरफुल स्मार्टफोन, देसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी का बाजार में बड़ा धमाका

लावा का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन जिस प्राइस सेगमेंट में आता है उसमें फैंस को काफी कुछ ऑफर किया जा रहा है। Lava Bold N2 में आपको दो कलर ऑप्श मिलने वाले हैं जिसमें Indus Black और Siachen White शामिल होंगे। इस स्मार्टफोन की सेल फरवरी महीने के आखिरी में शुर होगी।

Image

लावा ने बजट सेगमेंट में लॉन्च किया अफोर्डेबल स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

लो बजट में सस्ता स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। देसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने एक बार फिर से बाजार में बड़ा धमाका कर दिया है। लावा ने अपने ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को आप 8 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। लावा का यह स्मार्टफोन एक 4G डिवाइस है लेकिन अगर आप दो फोन इस्तेमाल करते है और एक सस्ता डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

लावा का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन जिस प्राइस सेगमेंट में आता है उसमें फैंस को काफी कुछ ऑफर किया जा रहा है। Lava Bold N2 में आपको दो कलर ऑप्श मिलने वाले हैं जिसमें Indus Black और Siachen White शामिल होंगे। इस स्मार्टफोन की सेल फरवरी महीने के आखिरी में शुर होगी। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

Lava Bold N2

लावा की तरफ से Lava Bold N2 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे 7,499 रुपये की अफोर्डेबल प्राइस में पेश किया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि यह स्मार्टफोन 27 फरवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Lava Bold N2 के स्पेसिफिकेशन्स

  • Lava Bold N2 में आपको 6.75 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • पानी और डस्ट से सेफ रखने के लिए बजट स्मार्टफोन में भी आपको IP64 रेटिंग दी गई है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 गो को सपोर्ट करता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है।
  • इसमें आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- Google Pixel 10a की भारत में धमाकेदार एंट्री, फोटोग्राफी लवर्स की हुई मौज, जानें कीमत और फीचर्स
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article