टेक एंड गैजेट्स

Jio का नया धमाका ऑफर प्लान, 400 रु से कम में 84 दिन चलेगा मोबाइल, बेनेफिट पर आ जाएगा दिल

Jio 395 Plan: जियो ने 395 रु वाला वैल्यू प्लान पेश किया है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर रहेगा, जिन्हें कम इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है, मगर वे कॉलिंग खूब करते हैं। जियो के 395 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में और भी कई फायदे मिलेंगे।

Image

रिलायंस जियो का सस्ता प्लान

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो ने 395 रु वाला प्लान पेश किया
  • 84 दिनों की है वैलिडिटी
  • मिलेगा कुल 6 जीबी डेटा बेनेफिट

Jio 395 Plan: यूजर्स की संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए अकसर नये-नये प्लान और ऑफर लाती रहती है। ऑफर्स और प्लान का मकसद नये ग्राहकों को आकर्षित करना होता है। साथ ही कंपनी इस तरह अपने मौजूदा यूजर्स को भी जोड़े रखने की कोशिश करती है। इसी कड़ी में जियो ने एक पैसा वसूल प्लान पेश किया है। ये प्लान काफी सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला है। आगे जानिए इस प्लान की डिटेल।

किसके लिए बेहतर है ये प्लान

जियो ने 395 रु वाला वैल्यू प्लान पेश किया है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर रहेगा, जिन्हें कम इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है, मगर वे कॉलिंग खूब करते हैं। जियो के 395 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में और भी कई फायदे मिलेंगे।

ये हैं सारे बेनेफिट

  • 395 रु वाला प्लान
  • पैक वैलिडिटी 84 दिन
  • कुल डेटा बेनेफिट 6 जीबी
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट
  • 1000 एसएमएस फ्री
  • जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस
  • 6 जीबी डेटा लिमिट पूरी होने पर 64 केबीपीएस की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट

सस्ते में पाएं कई फायदे

395 रु वाले प्लान की पैक वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें कुल डेटा बेनेफिट 6 जीबी है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट दिया जाएगा। 6 जीबी डेटा लिमिट पूरी होने पर 64 केबीपीएस की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता रहेगा। साथ ही आपको 1000 एसएमएस फ्री में मिलेंगे। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिलेगा।

155 रु वाला प्लान

जियो का 155 रु वाला प्लान भी वैल्यू कैटेगरी का है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्लान में आपको 2 जीबी डेटा, 2 जीबी डेटा के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट, 300 फ्री एसएमएस, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिलेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article