टेक एंड गैजेट्स

Jio ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेगा Unlimited 5G Data

Jio New Recharge Plan: रिलायंस जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। यानी डेटा खत्म होने की फिकर नहीं होगी।

Image

Jio New Recharge Plan

Jio New Recharge Plan: यदि आप रिलायंस जियो के यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जियो ने एक नया प्लान पेश किया है, जो अनलिमिटेड 5जी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। यानी आप WFH करते हैं या कंटेंट देखते हैं तो आपके डेटा की दिक्कत खत्म हो जाएगी। चलिए जानते हैं इस प्लान के फायदों के बारे में...

Reliance Jio Rs 198 रुपये प्लान के फायदे

जियो ने 198 रुपये में नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आपको 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन कम कीमत के बाद भी प्लान कई सारे फायदों के साथ आता है। जियो के 198 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। वहीं इस प्लान में आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा नए प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB 4G डेटा भी मिलता है। यानी 14 दिन के लिए कुल 28GB मिलेगा।

नए प्लान के अन्य फायदे

रिलायंस जियो 198 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलता है। इसके अलावा आप जियो के ऐप जैसे कि जियो क्लाउड, जियो टीवी और जियो सिनेमा के सब्सक्रिप्शन भी बंडल कर सकते हैं। हालांकि, जियो सिनेमा प्रीमियम के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

जियो का 198 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो घर से काम करते हैं और डेटा खत्म होने की चिंता से मुक्ति चाहते हैं। इसके अलावा इससे ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले और OTT देखने वाले यूजर्स को भी फायदा होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article