टेक एंड गैजेट्स

रिचार्ज हुआ महंगा, जानें अब हर यूजर्स से कितना कमाएगा Jio, साल की कमाई भी इतनी बढ़ेगी

Reliance Jio Revenue: मार्च 2024 तिमाही के लिए jio का राजस्व ₹25,959 करोड़ रहा, जो कि पिछले साल की समान तिमाही के ₹23,394 करोड़ से 11% अधिक है। यानी कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 2,565 करोड़ का ज्यादा लाभ कमाया।

Image

Reliance Jio Revenue

Reliance Jio Revenue: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने 10 से 20% तक टैरिफ बढ़ाएं हैं। वहीं कुछ प्लान को बंद किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, टैरिफ प्लान बढ़ाने से भारत की टेलीकॉम कंपनियों का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़ेगा। वहीं टैरिफ में की गई बढ़ोतरी से प्रति यूजर औसत राजस्व में 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी। चलिए जानते हैं कि रिचार्ज प्लान महंगे करने से जियो की कमाई कितनी बढ़ जाएगी।

जियो की कमाई

मार्च 2024 तिमाही के लिए जियो का राजस्व ₹25,959 करोड़ रहा, जो कि पिछले साल की समान तिमाही के ₹23,394 करोड़ से 11% अधिक है। पिछली अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही में, जियो का राजस्व ₹23,394 करोड़ था। यानी कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 2,565 करोड़ का ज्यादा लाभ कमाया है।

आंकड़े क्या कहते हैं?

जियो ने मार्च 2024 तिमाही में 25,959 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है। वहीं एक घरेलू रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स के अनुसार, टॉप तीन टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ में की गई बढ़ोतरी से प्रति यूजर औसत राजस्व में 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी और वित्त वर्ष 25 में परिचालन लाभ में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बढ़ोतरी से टेलीकॉम कंपनियों का ARPU वित्त वर्ष 2025 में लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 220 रुपये हो जाएगा, जो वित्त वर्ष 2024 में लगभग 191 रुपये था। यानी कंपनियों को औसतन 29 ARPU का लाभ होगा।

टैरिफ बढ़ाने से कितना कमाएगा जियो

ऐसे में अब हिसाब लगाएं तो जियो अगले एक साल में हर एक यूजर्स से प्रतिमाह 29 रुपये ज्यादा कमाएगा। जियो के करीब 433.42 मिलियन यूजर्स हैं। यानी जियो टैरिफ बढ़ाने से एक माह में 1256 करोड़ रुपये और एक साल में 15,072 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई करेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article