टेक एंड गैजेट्स

Jio का 84 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कम कीमत में मिलेगा बहुत कुछ

जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी ने बदलते समय में ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से अपने पोर्टफोलियो में भी बदलाव किया है। जियो के पास अब शॉर्ट टर्म के बजाय लॉन्ग टर्म तक चलने वाले प्लान्स की संख्या अधिक है।

Image

जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास एयरटेल, वीआई और BSNL की तुलना में कई गुना अधिक यूजर्स हैं। जियो के पास इस समय देशभर में 50 करोड़ लोगों का यूजर बेस मौजूद है। अगर आपके मोबाइल फोन जियो का सिम कार्ड है तो आपके लिए आज का आर्टिकल काम का होने वाला है।

जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी ने बदलते समय में ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से अपने पोर्टफोलियो में भी बदलाव किया है। जियो के पास अब शॉर्ट टर्म के बजाय लॉन्ग टर्म तक चलने वाले प्लान्स की संख्या अधिक है। कंपनी की कोशिश ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज के झंझट से राहत देने की है।

जियो के पास हैं लंबी वैलिडिटी वाले कई प्लान्स

जियो के पोर्टफोलियो में अब आपको 28 दिन के साथ-साथ 56 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 200 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। आज हम आपको जियो का 84 दिन तक चलने वाला सस्ता रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं। अगर आपको अधिक डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन चाहिए तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

सस्ते रिचार्ज प्लान ने कराई मौज

जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 1029 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान को लेकर आप करीब-करीब 3 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पा जाएंगे। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। इसके साथ ही कंपनी 84 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करती है।

सस्ते प्लान में अधिक डेटा

अगर आपको 1.5GB डेली डेटा लिमिट से अधिक डेटा चाहिए तो यह प्लान आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा ऑफर करती है। मतलब आप 84 दिनों में कुल 168GB तक हाई स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में Unlimited 5G data भी देती है।

आपको बता दें कि जियो का यह रिचार्ज प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स के साथ आता है। प्लान में ग्राहकों को कंपनी 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। इसके अलावा इसमें आपको टीवी चैनल्स देखने के लिए जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही जियो एआई क्लाउट की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान के साथ कंपनी अब ग्राहकों को Google Gemini का ऑफर भी दे रही है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article